Publications
Showing 951–1000 of 39593 results
Aapki Jeet by Zig Ziglar & Tom Ziglar
पचासी वर्ष की आयु और पचास वर्ष से भी अधिक समय तक दुनिया को बहुत कुछ देते रहनेवाले जिग जिगलर प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक बातचीत का एक ऐसा प्रतिष्ठित नाम बन चुके हैं, जिन्हें कई लोग प्रेरणा और संतुलित जीवन का जनक तक कहते हैं। उनकी आखिरी और अब तक की सबसे विस्तृत और समग्र पुस्तक पेश है आपकी जीत! जानिए अपनी सफलता का सूत्र।
जिग जिगलर की आखिरी पुस्तक में जीवन का कायाकल्प करनेवाले साधनों और उपायों से जुड़े साढ़े चार दशक के अनुभवों को प्रेरक, संक्षिप्त और सरल रूप में समेटा गया है, जिनका उपयोग अंतिम पंक्ति के वे लोग आसानी से कर सकते हैं, जो अपने जीवन का विस्तार और सुधार अभी-की-अभी करना चाहते हैं।
पाठक यह जान जाएँगे कि जब आपके पास चीजों को बदलने की उम्मीद और उस बदलाव को संभव बनाने की योजना होती है, तब आप कर सकते हैं और करते भी हैं। जिग जिगलर के संपूर्ण व्यक्तित्व, जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण ने करोड़ों लोगों को अच्छा स्वास्थ्य, परिवार और मित्रों के प्रति अगाध प्रेम और आभार, वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता, तथा मन की आध्यात्मिक शांति दी है। आप जब सही मायने में समझ जाते हैं कि आपकी जीत निश्चित है, तब आप दुनिया को बदल सकते हैं!
Aapna Aatam Sammaan Badhayen
Pra stut pustak mein lekhak Narendranaath Chaturvedee ne aatm-sammaan ka arth bataatee huye usake vikaas evan usee badhaanee heetu aasaan tareekon ka ulleekh kiya hai. Bina aatm-sammaan ke vyakti ka jeevan vyarth hai. Atah aatm-sammaan ko banaayee rakhana kise bhee khuddaar vyakti ke liye atyant aavashyak hai. Ham apane aatm-sammaan ko kyoon naheen banaayee rakh paate hain ya ve kaun-kaun se tattv hain, jo hamein usase vanchit rakhate hain, lekhak ne un sabhee kaaranoon va tattvoon par gambheerata se vichaar kiya hai aur usaka ek raasta bhee sujhaaya hai, jisaka anusaran karake ham apane aatm-sammaan, svaabhimaan, khudee ko banaayee va bachaaye rakh kar, ek sukhee va khushahaal jeevan jee sakate hain. Sabhee ke padhane yogya, yah pustak aap avashya padhein va sampuurn parivaar ko bhee padhaein.(In this book, Narendranath Chaturvedi has explained what is self esteem and how it can be increased. Without self esteem, a person loses his reason to live. It is very important for a person to maintain his self esteem. The book explains the reasons why we are not able to keep up our self esteem and how we can live a happy life. ) #v&spublishers
Aarthik Vatavaran : Badalte Aayam by Vandna Dangi
हर किसी की इच्छा है कि एक बेहतर विश्व बने, जहाँ कंपनियाँ अपने हितधारकों से कुछ न छिपाते हुए अपने कामकाज के लिए प्रतिबद्धता लें और उनके कामकाज में पारदर्शिता हो। एक ऐसी वैश्विक अर्थव्यवस्था हो, जिसमें स्वतंत्र व्यपार संभव हो और सभी राष्ट्र एक दूसरे के व्यापारिक या आर्थिक हितों को नुकसान न पहुँचाते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों का निर्धारण करें।
आज एक राष्ट्र में हलचल होती है, तो उसकी सरसराहट दूर तक सुनाई देती है। फिर वो जापान में आई सूनामी हो या यूरो जोन क्राइसिस या फिर अमेरिकी रेटिंग का डाउनग्रेड या भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन, दुनिया भर के शेयर मार्केट इस प्रकार की घटनाओं से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। यही नहीं घरेलू स्तर पर भी जो सरकारी या संस्थागत निर्णय अथवा नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं, उनका प्रभाव विभिन्न तबके के लोगों और विभिन्न आकार और क्षेत्र के उद्योगों पर अवश्य पड़ता है। इन्हीं सब समसामयिक नीतियों और ज्वलंत मुद्दों की व्याख्या करना, विवेचना करना और उन पर अपना दृष्टिकोण अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही लेखिका का उद्देश्य है।
सभी आयु वर्ग के पाठकों को ही नहीं, समाज और उद्योग-जगत् के लोगों के लिए उपयोगी पुस्तक।