Digital Library

डिजिटल इंडिया पहल से प्रेरित | Inspired By Digital India Initiative

Amir-ud-Daula Public Library

अमीर-उद-दौला सार्वजनिक पुस्तकालय छात्र उत्कृष्टता के लिए डिजिटल सामग्री की उच्च गुणवत्ता की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

Amir-ud-Daula Public Library offers a wide range of high quality of digital content for student excellence.

0
Digitized Books
0
Digitized Pages
0
eJournals
0
eBooks
0
Manuscripts
Amir-ud-Daula Public Library

Featured Digital Library Content

There are various types of digital content on Amir-ud-Daula Public Library. Explore our featured content in various document categories.

Dawamukt Chikitsa by Muni Kishan Lal Ji

SKU: 9789351865001
स्वास्थ्य मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन को व्यवस्थित रख सकता है। प्रत्येक व्यक्ति की स्वस्थ रहने की इच्छा होती है। इसके लिए पुरुषार्थ करने तथा प्रयोग करते रहने की नितांत आवश्यकता होती है। वर्तमान के इस व्यस्त जीवन में स्वस्थ व्यक्ति ही सफलता की मंजिल प्रा?त कर सकता है। व्यक्ति के लिए स्वस्थ रहने के लिए ध्यान, साधना, आसन एवं प्राणायाम करना आवश्यक होता है। इनके माध्यम से व्रत अपने जीवन में गुणात्मक परिवर्तन कर सकता है। व्यक्ति अपने जीवन में उत्साह, उल्लास, प्रसन्नता तथा आनंद की अनुभूति कर सकता है। मुद्रा हमारे मनोभावों को विकसित करती है। इसके लिए श्वास के सही प्रयोग का प्रशिक्षण प्रा?त करना आवश्यक है। इसके द्वारा ही जीवन में सकारात्मक चिंतन का विकास किया जा सकता है। यह चिंतन मानव जीवन की सफलता तथा सार्थकता के लिए परमावश्यक होता है। स्वास्थ्यप्रेम पाठकों के लिए पठनीय एवं बेहद उपयोगी पुस्तक।

Irade Hon To Aise   by N. Raghuraman

SKU: 9789351863168
गर लक्ष्य निर्धारित हों, दृढ़ इच्छाशक्ति हो, सोच स्पष्ट हो तो कम संख्या के लोग भी बदलाव ला सकते हैं, किसी की जिंदगी बदल सकते हैं, भविष्य को सुधार सकते हैं। अगर आप उद्यमी हैं तो आपमें यह दृष्टि होनी चाहिए कि आपका आइडिया किस तरह की शक्ल अख्तियार करेगा, कैसे नतीजे देगा? विभिन्न प्रकार की समस्याओं और अक्षमताओं वाले विशिष्ट बच्चों में भी दुनिया जीतने की क्षमता होती है। दुनिया उनके लिए भी सुखद होती है, लेकिन उनकी क्षमताओं को आगे बढ़ाना चाहिए कि उनके साथ बुरा बरताव करना चाहिए। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। दवा तो सिर्फ शरीर को बीमारी से लड़ने में मदद करती है। मन मजूबत होगा तो आप बीमारी से सीधे टक्कर ले पाएँगे और उसे हरा पाएँगे। अगर आपका इरादा पक्का है तो आप अनजान जगहों पर भी सफल हो सकते हैं। अपने हुनर का जादू दिखा सकते हैं। अगर आप किसी घटनाक्रम से परेशान हैं। कहीं आपको दरकिनार किए जाने का एहसास हो रहा है तो विरोध करने से बेहतर है कि आप ज्ञान हासिल कीजिए, जानकारियाँ जुटाइए, फिर मोरचा खोलिए। जीत आपकी होगी।

Newfoundland Verse by E. J. Pratt

SKU: 6235989716497
Old, old is the sea to-day. A sudden stealth of age Has torn away The texture of its youth and grace, And filched the rose of daybreak from its waters. Now lines of grey And dragging vapors on its brow Heavily are drawn; And it lies broken as with centuries, Though yesterday,

A Capillary Crime, and Other Stories by Francis Davis Millet

SKU: BP-2020-005-0164
NEAR the summit of the hill in the Quartier Montmartre, Paris, is a little street in which the grass grows between the paving-stones, as in the avenues of some dead old Italian city. Tall buildings border it for about one third its length, and the walls of tiny gardens, belonging to houses on adjacent streets, occupy the rest of its extent. It is a populous thoroughfare, but no wheels pass through it, for the very good reason that near the upper end it suddenly takes a short turn, and shoots up the hill at an incline too steep for a horse to climb.

Tamburlaine the Great — Part 1 by Christopher Marlowe

SKU: 9788184305996
First published in the year 1587, 'Tamburlaine the Great — Part 1' is a play written by one of the critically most acclaimed and appreciated playwrights of the sixteenth century, who was also a contemporary of the celebrated William Shakespeare. This play is a milestone in Elizabethan public drama; it marks a turning away from the clumsy language and loose plotting of the earlier Tudor dramatists, and a new interest in fresh and vivid language, memorable action, and intellectual complexity.

Nothing But the Truth by Frederic S. Isham

SKU: 9788184306906
The scene was the University Club. The talk spread over a good deal of space, as talk will when pink cocktails, or “green gardens in a glass” confront, or are in front of, the talkees. Dickie said it couldn’t be done and Bob said it was possible and that he could do it. He might not have felt such confidence had it not been for the verdant stimulation. He could have done anything just then, so why not this particular feat or stunt? and who was this temerarious one and what was he like?

The Cartels Jungle by Irving E. Cox

SKU: 6235989715625
"Lots of guys think they'll make it. I did once myself. Look at me now. I'm no good in the ships any more, so they bust me back to port hand. It's too damn easy to throw your credits away in the crumb-joints."

Best Classic Horror Story of All Times by Hanadi Falki

SKU: 9788184307182
This carefully crafted book is a collection of popular horror and supernatural short stories of high literary standard from the masters of horror genre. These stories were first published before the early 1900s and are recognized as classics of the genre. Theselected authors have earned a solid reputation for their craft of portraying the various elements of horror in such a powerful mannerthat they make us pleasantly uncomfortable even a century after they were written.

The Source and Mode of Solar Energy Throughout the Universe by Heysinger

SKU: 6235989715119
This work is not presented to the reader as a treatise on astronomy, although the different phenomena pertaining to that splendid science are reviewed with some detail, and the established facts bearing upon the subjects discussed are briefly cited in the very words of the great writers upon whose authority they rest. A considerable experience in chemistry, electricity, and the other allied physical sciences long since convinced the author of this work that some simple and uniform principle must control the production of the physical phenomena of astronomy,—some general law capable of being extended in its application to the widest, as well as applied to the narrowest, limits of that science. Knowing the absolute certainty of a magnetic and electrical connection between the sun and the earth, as evidenced by the reflected energy of sun-spots, auroras, etc., and that no known cause except electricity could account for some, at least, of the cometic phenomena, it seemed that any comprehensive law must at all events include this mode of energy as an effective cause, and that if the law be uniform in its application, it must equally exclude all others which may be either antagonistic or not necessary.

Gandagi Ke Maharathi by Manish Sharma

SKU: 9789386054890
एक सवाल जो मुझसे बार-बार पूछा गया ‘किताब में या है?’ जैसे फिशन है या नॉन फिशन है, कहानी है, व्यंग्य है? एक शद में कहूँ तो किताब ‘रोचक’ है। नदी की तरह सभी को समेटकर बहती है। इसमें व्यंग्यात्मक कहानियों के जरिए गंदगी के महारथियों का परिचय कराया गया है। ये महारथी हमारे आसपास हैं, कुछ के अंश हमारे अंदर भी होंगे, उन्हीं से आधिकारिक परिचय कराना जरूरी था, योंकि बदलाव की पहली शर्त होती है जागरूकता। दूसरा सवाल जिसे आपको जरूर पूछना चाहिए कि ‘किताब से मुझे या मिलेगा?’ हास्य मिलेगा, अच्छी कहानी मिलेगी या कुछ और? ये किताब आपको इन दोनों चीजों के साथ पैसे बचाने में मदद करेगी। ये आपको, आपके परिवार को और समाज को स्वस्थ रहने में मदद करेगी। बीमारियों पर होनेवाले खर्च को कम करेगी। गंदगी के महारथियों का मजाक उड़ाकर हास्य पैदा करना मकसद नहीं है, बल्कि किताब में समाधान भी है। व्यंग्य का सत्य तभी सुंदर हो सकता है, जब उसमें समाज के लिए शिव की भावना हो। यह किताब सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया: की हमारी सनातन परंपरा की आधुनिक कड़ी है। किताब इस उम्मीद में लिखी गई है कि आप स्वस्थ रहें, आप खुश रहें। —मनीश शर्मा

The Western Echo by George W. Romspert

SKU: 6235989715346
It is the object of the author, by this volume, to place before the people a brief history of the western states and territories through which he traveled in a late long overland tour, together with a sketch of the customs and occupations of the people in all the parts described. A journey by wagon through so much territory, by so many unknown, has furnished the author with knowledge that will be of so much value to persons who think of going West, and more especially to those who intend trying their fortunes in the regions of the setting sun, that he feels himself somewhat in duty bound to reduce it to print. Many fabulous and speculative histories have been written of the same country; and, with prejudiced pens, they have been deceitful records.

Bachchon Ko Rogon Se Kaise Bachayen by Dr. Premchandra Swarnkar

SKU: 9789384344924
बच्चों की बीमारियों के प्रति अधिक सावधानी की आवश्यकता होती है, क्योंकि वे अपनी तकलीफ बोलकर नहीं बता पाते। इसलिए लेखक ने बच्चों में कुपोषण और अकसर उनको होनेवाले रोगों के साथ ही विशेष खतरनाक रोगों, जैसे न्यूमोनिया, पोलियो, टिटेनस, डिप्थीरिया, मेनिनजाइटिस, डेंगू, मलेरिया, जापानी मस्तिष्क ज्वर, रोटा वाइरस जनित आंत्रशोथ इत्यादि की समस्त जानकारी के साथ-साथ कृमि रोग, रक्ताल्पता और खुजली आदि बच्चों को होनेवाले रोगों और उनसे सुरक्षा के लिए टीकाकरण, संतुलित भोजन एवं कुपोषण से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए हैं। सरल-सुबोध भाषा में भरपूर उदाहरणों व चित्रों के साथ यह पुस्तक प्रत्येक घर और व्यक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी है और एक आवश्यकता भी।

222 Shikshaprada Bodh Kathayen by Shiv Kumar Goyal

SKU: 9789380186795
222 शिक्षाप्रद बोध कथाएँ—शिवकुमार गोयल नीतिशास्‍‍त्र में कहा गया है कि यदि किसी को अपना मानव जीवन सार्थक करना हो तो उसे सत्पुरुषों का सत्संग, धर्मशास्‍‍त्रों तथा सत्साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। गीता में कहा गया है कि जो महापुरुषों के श्रीमुख से कल्याणकारी बातें सुनकर उनकी उपासना-अनुसरण करते हैं, उनका जीवन सहज ही में आदर्श बन जाता है। 222 शिक्षाप्रद बोध कथाएँ में रामायण, महाभारत, पुराणों, वेदों, उपनिषदों की कथाएँ और संत, महात्माओं व विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख महापुरुषों के प्रेरणाप्रद जीवन के आख्यानों और दृष्‍टातों को सरल भाषा में कथाओं के रूप में चुनकर प्रस्तुत किया गया है। ये बोध कथाएँ मनुष्य के लिए 'दीप स्तंभ’ का काम करती हैं। हमारी निराशा-हताशा दूर कर हमें कर्मनिष्‍ठ बनने की प्रेरणा देती हैं। आशा है, पाठक इनसे धर्ममय जीवन जीने, संस्कारित बनने तथा राष्‍ट्रभक्‍ति की प्रेरणा प्राप्‍त कर सकेंगे।

Maati Ki Moorten by Shriramvriksha Benipuri

SKU: 9789380183268
माटी की मूरतें—श्रीरामवृक्ष बेनीपुरी जब कभी आप गाँव की ओर निकले होंगे, आपने देखा होगा, किसी बड़ या पीपल के पेड़ के नीचे, चबूतरे पर कुछ मूरतें रखी हैं—माटी की मूरतें! ये मूरतें—न इनमें कोई खूबसूरती है, न रंगीनी। किंतु इन कुरूप, बदशक्ल मूरतों में भी एक चीज है, शायद उस ओर हमारा ध्यान नहीं गया, वह है जिंदगी! ये माटी की ब नी हैं, माटी पर धरी हैं; इसीलिए जिंदगी के नजदीक हैं, जिंदगी से सराबोर हैं। ये देखती हैं, सुनती हैं, खुश होती हैं; शाप देती हैं, आशीर्वाद देती हैं। खुश हुईं—संतान मिली, अच्छी फसल मिली, यात्रा में सुख मिला, मुकदमे में जीत मिली। इनकी नाराजगी—बीमार पड़ गए, महामारी फैली, फसल पर ओले गिरे, घर में आग लग गई। ये मूरतें जिंदगी के नजदीक ही नहीं, जिंदगी में समाई हुई हैं। इसलिए जिंदगी के हर पुजारी का सिर इनके नजदीक आप-ही-आप झुक जाता है। ये कहानियाँ नहीं, जीवनियाँ हैं! ये चलते-फिरते आदमियों के शब्दचित्र हैं। सुप्रसिद्ध लेखक श्रीरामवृक्ष बेनीपुरी कहते हैं—‘मानता हूँ, कला ने उन पर पच्चीकारी की है; किंतु मैंने ऐसा नहीं होने दिया कि रंग-रंग में मूल रेखाएँ ही गायब हो जाएँ। मैं उसे अच्छा रसोइया नहीं समझता, जो इतना मसाला रख दे कि सब्जी का मूल स्वाद ही नष्ट हो जाए।’ जिंदगी के विविध रंगों को रेखांकित करतीं बेनीपुरीजी की सशक्त लेखनी से निकली रोचक, मार्मिक व संवेदनशील रेखाचित्र।

Nagari-Nagari,Dware-Dware by Prempal Sharma

SKU: 9789392040740
यात्रा-वृत्तांत साहित्य की बड़ी जीवंत विधा है, जिसमें पहाड़ों की गूँज, नदियों की कल-कल और पक्षियों की मीठी चह-चह की तरह जीवन और जीवन-रस छलछलाता नजर आता है। इनमें हमारा समय है तो मानव-आस्था की सुदीर्घ परंपरा भी। यात्रा-वृत्तांत एक तरह से कालदेवता की अभ्यर्थना भी हैं, जो पल में हमें कल से आज और आज से कल तक हजारों वर्षों की यात्रा कराके एकदम ताजा एवं पुनर्नवा बना देते हैं। प्रस्तुत यात्रा पुस्तक में दर्शनीय तीर्थस्थलों की प्रामाणिक जानकारी दी गई है, जिससे वे सभी सुरम्य यात्रा-स्थल अपनी पूरी प्राकृतिक सुंदरता, भव्यता और ऐतिहासिक गौरव के साथ पाठक की स्मृति में बसने की ताकत रखते हैं। प्रस्तुत पुस्तक ‘नगरी-नगरी, द्वारे-द्वारे’ के यात्रा-वृत्तांतों की सबसे बड़ी विशेषता है कि ये मन को बाँध लेते हैं। पाठक इन्हें पढ़ना शुरू करे तो पूरा पढ़े बिना रह नहीं सकता है। पाठक को लगता है, वह इन्हें पढ़ नहीं रहा, बल्कि चलचित्र की भाँति देख रहा है; लेखक के साथ-साथ यात्रा कर रहा है। विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में पाठकों का अपार प्यार-दुलार पाने के बाद अब ये यात्रा-संस्मरण पुस्तक रूप में पुनः पाठकों के सामने उपस्थित हैं। पत्र-पत्रिकाओं के पाठकों से इतर पाठक-बंधु भी अब इनका रसास्वादन सहजता से कर सकेंगे। पाठकों के हृदय में उतरकर अपना स्थान बना लेनेवाले यात्रा-संस्मरणों की रोचक, पठनीय-मननीय पुस्तक।

Super Success Ke Golden Rules by Napoleon Hill

SKU: 9789352660650
नपोलियन हिल सत्तर वर्षों से भी अधिक समय से अपना सर्वोत्तम हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वे अब तक के पहले और सबसे प्रसिद्ध प्रेरक लेखक थे और वास्तव में आज के सफल स्व-सहायता लेखकों में से अधिकांश हिल के सर्वोत्तम विचारों सहित उनकी दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के ऋणी हैं। ‘सुपर सक्सेस के त्रशद्यस्रद्गठ्ठ रूल्स’ उन लेखों का प्रस्तुतीकरण है, जो नेपोलियन हिल ने सन् 1919 और 1923 के बीच लिखे थे। कार्नेगी, फोर्ड और एडिसन जैसे झोंपड़ी से महलों तक पहुँचे प्रसिद्ध धन कुबेरों के साथ साक्षात्कारों पर आधारित ये लेख सफलता के सिद्ध व प्रभावी मार्ग उजागर करते हैं, जो एक औसत व्यक्ति के लिए सचमुच काम करते हैं—कल भी करते थे, आज भी करते हैं और आनेवाले कल में भी करते रहेंगे। ये मनोरंजक और जीवंत लेख प्रेरक प्रसंगों से भरे पड़े हैं तथा विचारोत्तेजन की शक्ति, आत्मविश्वास निर्माण, कायल करना बनाम बाध्य करना और आकर्षण का नियम जैसे विषयों पर आशातीत अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। अगर ये विचार परिचित लगते हैं तो ये सचमुच वैसे हैं। आधुनिक प्रेरणा गुरु दशकों से हिल के विचारों को झटक और रीपैकेज करते रहे हैं, परंतु मूल स्रोत अब भी सर्वोत्तम बना हुआ है। ‘सुपर सक्सेस के Golden रूल्स’ पढि़ए और अपना जीवन सँवारिए।