Publications
Showing 901–950 of 39593 results
Aankhan Dekhi Bihar Andolan by Bajrang Singh
आँखन देखी : बिहार आंदोलन
एक आंदोलन दूसरे आंदोलन की याद दिलाता है। हाल के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कारण 1974 के बिहार (जेपी) आंदोलन की खूब चर्चा हुई है। 1974 के दशक में या उसके बाद की जनमी नई पीढ़ी 1974 के आंदोलन के बारे में जानना-समझना चाहती है, लेकिन उसके लिए पर्याप्त सामग्री की कमी है।
हाल में दिल्ली के नृशंस गैंप रेप के विरोध में दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में स्वतःस्फूर्त जन विस्फोट हुआ। बिहार आंदोलन के बाद पहली बार सामाजिक सरोकार के सवाल पर देश के छात्र-छात्राओं की इतनी बड़ी शक्ति दिल्ली के राजपथ (जिन पर आंदोलनात्मक गतिविधियाँ प्रतिबंधित रही हैं) पर अपनी आवाज बुलंद कर रही थी। क्या भारत की यह युवा शक्ति इस पुरुष-प्रधान समाज एवं पूँजीवादी व्यवस्था की गैर-बराबरी, अन्याय एवं अत्याचार को खत्म करने तथा समतामूलक लोकतांत्रिक समाज की स्थापना करने की दिशा में पहल कर पाएगी?
प्रस्तुत पुस्तक बिहार आंदोलन की व्यापकता और उसमें बुनियादी परिवर्तन और क्रांति के बीज होने की क्षमता का आँखों देखा प्रामाणिक विवरण पेश करती है। एक पत्रिका में छपे लेखों, रपटों और दस्तावेजों के माध्यम से किसी आंदोलन पर ऐसी पुस्तक शायद ही हिंदी में कोई दूसरी हो। बिहार की संघर्षशीलता, जुझारूपन और आंदोलन-शक्ति को समझने में सहायक एक उपयोगी पुस्तक।
Aankhon Ki Dekhbhal by R K Kapoor
प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर.के. कपूर द्वारा रचित पुस्तक ‘आँखों की देखभाल’ में वैज्ञानिक आधार पर आँखों से संबंधित महत्त्वपूर्ण रोगों का वर्णन किया गया है। साथ ही रोजमर्रा में की जानेवाली आँखों की देखभाल से संबंधित दिशा-निर्देश देकर ऐसे रोगों से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। यह पुस्तक देखभाल, निवारण तथा उपचार के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। इस पुस्तक में विशेष रूप से चश्मा लगाने, निकट दृष्टि-दोष, भेंगापन एवं संक्रामक रोगों के बारे में फैली गलत धारणाओं और भय को उजागर किया गया है। लेखक ने आँखों की देखभाल के लिए पाठकों के समक्ष व्यावहारिक जानकारी रोचक ढंग से प्रस्तुत की है। इसके अलावा रोगों पर काबू पाने तथा नेत्र विशेषज्ञों की सेवा का भरपूर लाभ उठाने की जानकारी दी गई है।
इस पुस्तक में योग, प्राणायाम तथा प्रातःकालीन सैर की महत्ता पर बल दिया गया है, ताकि हमारी आँखों को बराबर ऊर्जा एवं शक्ति मिलती रहे।
अत्यंत रोचक, जानकारीपरक एवं उपयोगी पुस्तक।
Aao Apnaye Modern Jeevan Shaili
“Almost half a century old scenario is in front of us. Meanwhile, the Indian Lifestyle has changed drastically. Consumer culture and the marketplace has made the lives of people worthless! Imported values of the West have damaged the culture and traditions of our nation. Everyone is living a life of debt.
Let’s become an expert in living a life that is better and prosperous. The check box quiz in the beginning of the book will help you identify your deficiencies and vulnerabilities. After getting to know these, go through all the chapters of the book. It will be like an experiment that would help you improve your life. The purpose of this book is to make your thinking and your life worthwhile.
Aao Bachcho Avishkarak Banen by Dr Apj Abdul Kalam
महान् वैज्ञानिकों का मस्तिष्क प्रश्नों से भरा होने के कारण सदैव अशांत रहता है। वे किसी भी बात के लिए पूछते हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्या मैं इससे बेहतर कर सकता हूँ? या इससे बेहतर क्या हो सकता है? वे प्रश्नों से लबालब भरे होते हैं, कभी-कभी वे अपने प्रश्नों से दूसरों को भी नाराज कर देते हैं।
प्यारे बच्चो, क्या तुम अनुमान लगा सकते हो कि अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का सबसे अधिक लोकप्रिय छात्र कौन था? वह हेलेन कीलर थी, जो दृष्टिहीन तथा बधिर होने के साथ-साथ एक महान् लेखिका, समाजसेविका तथा कवयित्री थीं। महान् वैज्ञानिक छोटी-से-छोटी घटनाओं से भी अत्यधिक प्रेरित होते हैं। वे असफलता को सफलता प्राप्ति की एक सीढ़ी के रूप में प्रयोग कर लेते हैं।
युवाशक्ति के प्रेरणास्रोत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का आपसे आग्रह है कि अपना छोटा सा लक्ष्य चुनें, अपने भीतर एक नई ऊर्जा का संचार करें और एक ऊँची उड़ान भरने के लिए उद्यत हो जाएँ।
यह पुस्तक छात्रों-युवाओं में कुछ नया करने की प्रेरणा देती है, ताकि नवाचार और आविष्कार कर हम समाज को बेहतर बनाने में कुछ योगदान दे सकें।
Aao Badlein Tasveer by Anita Prabhakar
कहानी में प्रायः किसीनकिसी रूप में समाज और मानवीय चिंताओं एवं सरोकारों का लेखाजोखा रहता है। कहानी मन की गहराइयों और स्वयं को समझने का माध्यम बनती है, तो साथ ही एक अनोखी, अनकही एवं अनछुई झटपटाहट की अभिव्यक्ति को भी स्वर देती है। कहानी अपने तेवर और कलेवर में जिन तथ्यों तथा कथ्य को उघाड़ती, पछाड़ती एवं समेटती चलती है, वह सत्य से भी अधिक सत्य होते हैं। अतः सृजनधर्मिता से गुजरी हुई हर कहानी जीवन की हर संभावना में हस्तक्षेप कर जीवन को सँवारती है, जीवन को रचती है और उसे नया रूप देती है।
अनीता प्रभाकर समाज में सदियों से पसरी पितृसत्तात्मक प्रवृत्तियों के चलते औरत के प्रति शोषण, उपेक्षा, उत्पीड़न, अत्याचार को रेखांकित करते हुए उसके विरुद्ध प्रतिरोधात्मक स्वरूप का संघर्ष करने के लिए उसे आगे बढ़ाती हैं। एक ओर कामकाजी औरतों की बढ़ती संख्या के कारण उनकी बढ़ती जिम्मेदारियाँ हैं, तो दूसरी ओर पितृसत्ता के परंपरागत षड्यंत्रों के बदलते रूपों के प्रति उनमें सजगता आई है और वे उसके विरुद्ध विद्रोह करती दिखाई देती हैं। इन कहानियों का एक सकारात्मक पहलू यह भी है कि इनमें पुरुष में भी परिवर्तन आता दिखाई देता है। इस तरह लेखिका का मानव की संवेदना और मार्मिकता में अटूट विश्वास दिखाई देता है।
पठनीयता एवं रोचकता से भरपूर हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए मर्मस्पर्शी कहानियों का संग्रह।
Aao Dhanvan Banen by Radha Raman Mishra
बचत और निवेश को लेकर हम प्रायः ऊहापोह में रहते हैं। कहाँ निवेश करें? पैसा है नहीं, कैसे बचत करें? क्या पी.पी.एफ. ठीक है या फिर सुकन्या समृद्धि योजना अथवा म्यूचुअल फंड? कहाँ लगाएँ पैसा? म्यूचुअल फंड में कैसे करें निवेश? किस कंपनी का शेयर लेना ठीक है? शेयर में निवेश करते समय कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए? क्या शेयर लेते समय सस्ता-महँगा पर गौर करना चाहिए? एन.पी.एस. खाता कहाँ खोलें? रिटायरमेंट की योजना कैसे बनाएँ? मकान कब खरीदना बेहतर होगा? बैंक व बीमा कंपनियों में होनेवाली समस्याओं की कहाँ करें शिकायत? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका हम सभी को सामना करना पड़ता है। यह पुस्तक इन तमाम प्रश्नों का उत्तर तलाशने का एक प्रयास है।
इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आप निवेश करते समय बाजार में उपलब्ध तमाम वित्तीय उत्पादों की खूबियों-खामियों को समझते हुए कदम बढ़ाएँ। साथ ही आप नौकरी में बतौर कर्मचारी अपने लाभ और अधिकारों को जानें। बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड में बतौर ग्राहक अपने अधिकारों को समझें और जरूरत पड़ने पर अपनी समस्याओं तथा शिकायतों को उचित मंच पर लेकर जाएँ। कुल मिलाकर यह पुस्तक आपको वित्तीय मामलों में शिक्षित बनाने की एक छोटी सी कोशिश है।
Aao Hass Le
This book contains an extremely good variety of jokes. It is an incredibly loved book on jokes. It in itself is a compilation of some excellent jokes.
Aao Jadu Seekhein
Read this book to learn all those tricks that a magician performs on stage and charm your friends, family, colleagues and acquaintances! Enjoy the magic of Magic!
Aao Jyotish Seekhein
Renowned astrologer Tilak Chand Tilak first book written like this, which easily astrology reading can be learned well. You also teach astrology astrology by learning from this book, others by giving them information Havishyafal Acmatkrih can.
Aao Karein Himalaya Me Tracking by Girish Chandra Maithani
आओ करें हिमालय में ट्रैकिंग-गिरीश चंद्र मैठाणी
यात्राशास्त्र पर वैसे अब तक बहुत लिखा गया है, पर ट्रैकिंग पर यह कृति अद्वितीय है। अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसी दुर्गम यात्राओं पर निकल पड़ना कम जीवट का काम नहीं।
प्रस्तुत पुस्तक में अनेक लोमहर्षक पद-यात्राओं का वर्णन है। ‘आदि कैलास-ओम् पर्वत ट्रैक’, ‘डोडीताल ट्रैक’, ‘काक भुशुंडिताल ट्रैक’, ‘काफनी-पिंडारी-सुंदरडुंगा ट्रैक’ आदि अनेक अनुभव पाठक को रोमांचित करते हैं। यह कार्य सबसे कठिन है। पर अब ट्रैकिंग या पर्वतारोहण की परंपरा धीरे-धीरे बढ़ रही है, इस दृष्टि से यह पुस्तक बहुत कुछ अनुभवों और अनुभूतियों के द्वार खोलती है। यह नई चुनौतियाँ प्रस्तुत करती है। नए लोगों के लिए ट्रैकिंग के अनेक सुझावों से पुस्तक की उपयोगिता और भी बढ़ गई है।
निस्देंह हिंदी साहित्य में यह कृति एक बहुत बड़े अभाव की पूर्ति भी करेगी। जो जातियाँ खतरा उठाना जानती हैं, वे ही संसार में कुछ नया रचने में सफल होती हैं।
नई पीढ़ी नई चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करानेवाले नवयुवक एवं नवयुवतियाँ उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। आज आवश्यकता है उन्हें प्रेरित करने के लिए ऐसे प्रयासों की। आशा है, यह पुस्तक नई पीढ़ी को ही नहीं, अन्य लोगों को भी प्रभावित एवं प्रेरित करेगी।
Aao Priye, Madhuchandr Ke Liye by Nagathihalli Chandrashekhar
रोहतांग पास में बहुत ऊँचाई तक उसे लेकर गया था। मैं अच्छी तरह जानता था कि प्रीति की इन सबमें कोई रुचि नहीं। उसने सिटी बस ड्राइवर राजा का साथ चाहा था। राजा के बाहु, उसकी जाँघें उसे चाहिए, यह मैं जानता था। उसे बार-बार विश्वास दिलाकर आगे, और आगे लेकर गया। उसके साथ एक नया खेल रचा; ‘दूर घाटी के जल-प्रपातों को जरा गिनो तो देखूँ’, कहकर एक नया खेल रचा। वास्तव में वहाँ जल-प्रपात नहीं थे। वह और भी आगे जाकर देखने लगी। मैं अपना हाथ और भी आगे बढ़ाकर उसे विश्वास दिलाते हुए ‘दुबारा गिन’ कहते हुए उसे किनारे तक बुला लाया। वह तन्मयता से खड़ी होकर जल-प्रपातों को ढूँढ़ने गई और तभी मैंने उसे जोर से ढकेल दिया। महीन पत्थरों पर खड़ी वह संतुलन खो कर फिसल गई, घाटी में चार सौ मीटर नीचे गिर पड़ी, फिर मैं ही चीख पड़ा, चिल्लाया—‘आओ प्रिया, पे्रम यात्रा पर निकल चलें!’
यह उपन्यास एक सच्ची घटना पर केंद्रित है। मैसूर केएक नव-विवाहित प्रेमी युगल को पात्र बनाकर रची इस कथा केआधार पर करीब आज से 35 वर्ष पूर्व बनी कन्नड़ फिल्म दर्शकों का आकर्षण और प्रेमादर प्राप्त कर कई संस्करणों में छपी और पाठकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई।
प्रेम और अपनत्व के साथ ही घृणा और प्रतिशोध की ज्वाला से धधकता एक पठनीय मर्मस्पर्शी उपन्यास।
Aao, Magic Tricks Seekhen by Nakul Shenoy
जादू यकीन दिलाने की योग्यता है। यह प्रदर्शन की कला है। आप अपने दर्शकों को बेवकूफ नहीं बनाते, उन्हें चकित करते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं। माइंड रीडर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल जादूगर, नकुल शेनॉय आपको ऐसा करना सिखा सकते हैं।
भारत के सबसे रोमांचक कलाकारों में से एक से जादू सीखिए
स्मार्ट कोर्स इन मैजिक एक आसान और आसानी से उपलब्ध प्रभावी कोर्स है, जो हाथ की सफाई को उसी के अंदाज में, प्रदर्शन और प्रस्तुति के सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए सिखाती है। आप चाहे जादू को अपना शौक बनाना चाहते हैं या पेशेवर कलाकार के रूप में अपने हुनर को तराशना, यह पुस्तक आपको सही दिशा में ले जाएगी।
Aap Bhi Ameer Ban Sakte Hain by Joseph Murphy
दौलत कुछ चुनिंदा लोगों का अधिकार नहीं, आपका भी जन्मसिद्ध अधिकार है। डॉ. जोसेफ मर्फी की इस विख्यात पुस्तक की सहायता से आप यह जान लेंगे कि उस अधिकार को वास्तविकता में कैसे बदलें। जीवन में सफलता की प्रेरक और सशक्त सच्ची घटनाओं से भरी यह पुस्तक आपको सच्ची दौलत के रहस्यों को खोलना और उस संपत्ति, सत्ता और समृद्धि का स्वाभाविक रूप से आनंद उठाना सिखाएगी, जिसके आप हकदार हैं। बस आपको डॉ. मर्फी की चिरपरिचित जमीनी, व्यावहारिक सलाहों पर चलना है, और आप यह जान लेंगे कि कैसे—
उस चामत्कारिक शक्ति का उपयोग करें, जो आपको अमीर बनाती है।
संपत्ति के अपने लक्ष्यों को कई गुना बढ़ाएँ और उन्हें तुरंत प्राप्त करें।
अपने आप को धन-चुंबकत्व से कैसे आवेशित करें।
जीवन भर के लिए अकूत धनसंग्रह की योजना कैसे बनाएँ।
उस सारे धन का आनंद कैसे उठाएँ, जो आपको चारों ओर है।
चाहे आप अपनी वर्तमान संपत्ति में कई गुना वृद्धि का प्रयास कर रहे हैं या अपने पहले बड़े मौके की तलाश में हैं, ‘आप भी अमीर बन सकते हैं’ आपको बेहिसाब दौलत की राह पर ले जानेवाली सीधी, असरदार तरकीबों को बताती है।
Aap Bhi Ias Ban Sakte Hain by Mukesh Kumar
IAS हमारे देश की सबसे प्रतिष्ठित और दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा में से एक है। माफ कीजिए, मैं कहना चाहूँगा कि यह परीक्षा एवरेस्ट फतेह से भी ज्यादा कठिन है; यही इस परीक्षा की खूबी भी है। इसके चयन के अग्निपथ जैसे तीन दौरों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार—से तपकर जो उम्मीदवार बाहर निकलता है, वह सच्चा हीरा होता है।
इस परीक्षा में सफलता के लिए कोई सीधी एंट्री नहीं है। अगर आप प्रारंभिक परीक्षा में विफल हो जाते हैं या अंतिम परीक्षा साक्षात्कार में—आपको शुरुआत शून्य से ही, यानी प्रारंभिक परीक्षा से ही करनी होगी। कई बार पहले अवसर में ही साक्षात्कार तक को क्रेक कर लेनेवाले उम्मीदवार हो सकता है कि अगली बार प्रारंभिक परीक्षा में ही विफल होकर बाहर हो जाएँ।
शॉर्टकट में यकीन रखनेवाले, अधीर व अगंभीर लोगों के लिए यह परीक्षा नहीं है। यह तो ऐसे लोगों की दरकार रखती है, जो चोटी बाँधकर अध्ययन में यकीन करते हों। व्यवस्थित, अनुशासित और दृढ संकल्प से ओत-प्रोत उम्मीदवार ही इसकी सफलता का स्वाद चख पाते हैं—आखिर देश को इन गुणों से पूरित अधिकारियों की ही आवश्यकता होती है।
जिन उम्मीदवारों में उपर्युक्त गुणों का प्राचुर्य हो, यदि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वे निश्चित ही ढ्ढ्नस् क्रेक कर लेते हैं। इस पुस्तक को ऐसे ही योग्य और उपयुक्त उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है। हमें उम्मीद ही नहीं, ठोस भरोसा है कि यह पुस्तक निश्चित ही ढ्ढ्नस् बनने के लिए सत्यनिष्ठ और कृत संकल्पित उम्मीदवारों के लिए उपयोगी मार्गदर्शक का कार्य करेगी।
Aap Bhi Merit Mein Aa Sakte Hain
In the present time the importance of education has increased a lot. Higher scores in the range of the test are mandatory. It does not matter whether the unemployment levels are high or not. I person scoring higher than others is able to secure a spot for himself nevertheless. As a parent, you needn’t be upset or worried about him. Lose the ghost of exams and get involved in the preparations. This book lays down such methods and techniques, following which, a student can actually make a place for him in the Merit class.
Aap Bhi Topper Ban Sakte Hain
Pratiyogita pareeksha ke is daur mein chhaatron ka achchhe anko se uteern karana aavashyak hai. aap bhee taaaipar ban sakate hain is pustak mein lekhak ne taaaipar banane hetu kuchh aise kaaragar upaayon ka varnan kiya hai, jise vyavahaar mein laakar saamaany chhaatra bhee manovaanchhit ank praapt karane mein saphal sakate hain ho.
yeeee medhaavee chhaatra aage chalakar na keval apane parivaar ko aarthik sudrdhata pradaan karate hain, balki samaaj mein bhee pratishtha praapt karate hain. sabhee chhaatra in takaneekon ko apanaakar dekhen ki saphalata kis kadar aapake kadam choomatee hai.
pareeksha mein sarvochch ank praapt karane ke lie jo chhaatra bharapoor prayatn karate hain, unhen apane kairiyar mein bhee sarvochch sthaan mil jaata hai. merit mein sthaan banaane ke lie do hee mool mantra hainmpakka iraada aur kadee mehanat. shesh sab lakshyapraapti ke auzaar maatra hain. ab aapako ghabaraane ya niraash hone kee aavashyakata nahin hai. pareeksha ka bhoot bhagaen aur taiyaaree mein jut jaen. aap bhee inhen aajamaie, phir dekhie, kis tarah saphalata aapake kadam chumatee hai.(The importance of education has increased a lot in recent times. Scoring good marks is a leading factor to assess the calibre of a student. High scorers are preferred in jobs or higher education. They stand on their own feet and get success in their career. To become a topper, only two things you must keep in mind- hard work and single-minded devotion. The book gives cogent ideas about what all you need to become a topper. ) #v&spublishers
Aap Ka Bhavishyaa
Aap Ka Bhavishyaa is an astrological monthly magazine published in Hindi Language. This Magazine is Dedicated to Jyotisha (astrology), Palmistry (hastrekha), Vaastu, Numerology (ank shashtra), spiritual, yantra, mantra, tantra, yoga and all other vedic sciences. With an objective to enlightened world with the knowledge of Vedas and Vedic Sciences.
With Eminent Team of Astrologers, Yoga Aacharya etc, Dr. R. B. Dhawan, on of the top astrologer of INDIA is the Chief Editor of the Magazine. The Magazine is Serving since 2001, with many Special and Best-Seller Issues.
Aap Safal Kaise Hon by Dr. Ashutosh Karnatak
जीवन में कौन सफल और विजयी होना नहीं चाहता। यह पुस्तक एक सफल उच्च पदस्थ प्रबंधक के व्यावहारिक अनुभव का निचोड़ है, जो आपको बताएगी कि सफल होने, विजय प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने के गुर क्या हैं। बानगी के लिए प्रस्तुत हैं कुछ सूत्र—
• किसी भी अवरोध के पश्चात् यह आवश्यक है कि उस रुकावट का ब्योरा विस्तार से लिखें, क्योंकि लिखी बात को दिमाग अच्छी तरह से समझता है अपेक्षाकृत मौखिक विवरण के।
• हमेशा किसी भी रुकावट का रास्ता निकालने के लिए पहले धैर्य से उसके बारे में सोचें, उसको विभिन्न टुकड़ों में तोड़ें तथा एक-एक कर उसको कार्यान्वित करें।
• यदि कोई व्यक्ति रुकावट पेश कर रहा हो तो उसे Persue करके किसी भी तरह से negotiation स्तर तक लाएँ, ताकि वह अब आपकी बात सुन सके।
• मन-ही-मन में यह प्रण लें कि आप किसी समस्या का कारण नहीं, अपितु समाधान का कारक बनेंगे।
जीवन में कुछ कर दिखाने का दम-खम पैदा करने की शक्ति देनेवाले बिंदु, जो आपको एक सफल व्यक्ति बनने में सहायक सिद्ध होंगे।
Aapaatnama by Manohar Puri
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल के जख्म बड़े गहरे हैं। ‘आपातनामा’ उस काली रात की दास्तान है, जिसने उन्नीस महीने तक प्रजातंत्र के सूर्य को उगने ही नहीं दिया। सत्ता का नशा कैसे भ्रष्ट व्यक्तियों को जन्म देता है, यह ‘आपातनामा’ उपन्यास के कथानक से झलकता है। कैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नौकरशाहों और नेताओं के पास बंदी बना ली गई थी। कैसे न्यायपालिका को कार्यपालिका के हाथों की कठपुतली बनाकर नचाया जा रहा था। देश में किस प्रकार से अराजक तत्त्व मनमानी करने लगे थे और किस प्रकार से तानाशाही को खुलकर खेलने का अवसर मिल रहा था, यह सब इस कथानक के मूल मुद्दे हैं।
‘आपातनामा’ में आपातकाल की हकीकत को बड़ी ही संजीदगी से मर्मस्पर्शी शैली में अभिव्यक्त किया गया है। सरकार के मौखिक आदेश लोगों पर इस कदर कहर बरसा रहे थे कि कुछ लोग अंग्रेजों के दमनचक्र से भी अधिक खौफनाक दौर से गुजरने लगे थे।
सरकार की अमानुषिक एवं आतंकित कर देनेवाली गतिविधियों से बेबस, समझौतापरस्त, उदासीन जनता को लेखक ने विद्रोह-चेतना का हथौड़ा मारकर जगाया है, जिसे वह क्रांति का लघुदर्शन मानता है, ताकि संसदीय प्रजातंत्र का मजाक न बन सके, अभिव्यक्ति की आजादी कुंठित न हो और व्यक्ति के मौलिक अधिकार सुरक्षित रहें।
Aapka Swasthya Aapke Haath by Dinanath Jhunjhunwala
बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं हुआ करती, अगर व्यक्ति मानसिक बीमारियों जैसे-काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि से ग्रस्त हैं तो भी वह बीमार ही माना जाएगा। अत: पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति वह है, जो शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से स्वस्थ है।
बीमारियों का कारण हम स्वयं बनते हैं। शारीरिकबीमारियों केनिवारण केलिए ‘प्रात: भ्रमण’ तथा ‘योग’ को दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। इससे बिना दवा खाए भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।
प्रस्तुत पुस्तक में विद्वान् लेखक ने यह बताया है कि स्वस्थ रहने के लिए प्रात: भ्रमण कैसे करना चाहिए भोजन तथा आहार कैसा होना चाहिए तथा कब करना चाहिए दांपत्य जीवन को कैसे सफल बनाया जा सकता है, वृद्धावस्था की समस्याएँ एवं उनका समाधान, सुख क्या है और कहाँ?, जल ही जीवन है आदि।
स्वस्थ रहने के लिए सबसे अहम बात यह है कि हम उन चीजों के सेवन से परहेज करें, जिनकी हमें जरूरत नहीं है, जो हानिकारक हैं। पान, पान मसाला, खैनी, शराब, मांसाहार के बिना भी हम अधिक स्वस्थ बने रह सकते हैं, अत: इनका सेवन करकेबीमार क्यों पड़े?
यह हमेशा ध्यान रखें कि स्वस्थ रहना प्राकृतिक है, अस्वस्थ रहना अप्राकृतिक। आज हर कोई-क्या गरीब, क्या अमीर-अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में इस पुस्तक की उपयोगिता और बढ़ जाती है। आशा है, सुधी पाठक पुस्तक में दिए सुझावों को अपने जीवन में अपनाकर पूर्ण स्वस्थ तथा निरोग रह सकते हैं।