Anko Ka Jadu

SKU: Mag-23046

The book highlights some of the astonishing features of numbers, such as how to make a magic box, guessing the number in a friend’s mind, telling the year printed on a coin etc. The book is not only fun and informative, but also awe-inspiring. It is a priceless treasure of your knowledge and entertainment.

Ankur by Meenu Marshalin

SKU: 9789387980822

कविता लेखन वास्तव में एक कठिन कार्य है। कविता को लिखते समय भाषा, भावाभिव्यक्ति, प्रतीकों एवं बिंबों आदि के प्रस्तुतीकरण में सर्वथा नियंत्रण रखना आवश्यक होता है। कविता की कोई सीमा नहीं होती, वह सर्वत्र अपनी सुगंध फैलाती है। कविता की कभी उम्र नहीं ढलती, उसे जब भी पढ़ो, वह हमेशा ताजगी भरी होती है। कवि तो जन-मानस का चितेरा होता है। कोई भी कविता लिखने के लिए उसे कितने नीचे धरातल पर उतरना पड़ता है, ये वही जानता है। कवि की यही विवशता कविता के सृजन के महत्त्व को प्रकट करती है। इस संग्रह में संकलित कविताओं को मोटे तौर पर दो कोटियों में रखा जा सकता है। प्रथम कोटि की कविताएँ, जिनमें प्रकृति, संस्कृति, मनोरंजन की वस्तुएँ तथा आश्चर्यजनक, आख्यानों से संबंधित तथा द्वितीय कोटि में मानवीय उदात्त गुणों का समावेश है, जो राष्ट्रीय भावना, सच्चरित्रता, ईमानदारी एवं सत्यप्रेम आदि मानव गुणों को विकसित कर मानव को सत्यमार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करने में सर्वथा समर्थ हैं। प्रस्तुत संग्रह यदि अपने उद्देश्यों की पूर्ति में तनिक भी सफल रहा, तो मैं अपने प्रयास को सफल समझूँगी तथा निकट भविष्य में अन्य उपयोगी कृतियाँ पाठकों को भेंट करने की चेष्टा करूँगी।

Anmol Kahaniyan

SKU: Mag-23047

“This book Folk Tales for Children makes a strong case that well-chosen stories give children good role models and increase their empathy for others. It doesn’t just hand children simplistic moral precepts, but give them the opportunity to think about and discuss moral choices.
Folk Tales for Children is a compilation of 50 one-page short stories for children. Language used is elementary and simple. Each story comes with a caricature type illustration in black & white to retain interest of young readers. The moral at the end of the story summaries precisely what the child is supposed to learn!
These stories educate children about a family, tradition, ethos, social mores or share cultural insight or a combination of all these. Thoughtful stories not only provide enjoyment, they also shape and influence lives of children.
We have published following books in this series:
• Legendary Tales for Children
• Jungle Tales for Children
• Folk Tales for Children
• Interesting Tales for Children
• Ramayana Tales for Children
These books don’t offer theoretical moral values or claim to preach to children. They show the way!!

ANNUAL DESCRIPTIVE GENRAL STUDIES UTTAR PRADESH

SKU: Mag-19931

ANNUAL DESCRIPTIVE GENRAL STUDIES UTTAR PRADESH

Anokhi

SKU: Mag-5422

A magazine with a content mix ranging from recipes, health tips, fashion, family to kids upbringing. Anokhi empowers the woman from the Hindi belt to do more with her life.recipes, health tips, fashion, family , kids upbringing

Antarctic: Rahasya Aur Romanch Ka Mahadwip by Dr. Kamla Prasad Mishra, Dr. Shashi Bala Singh

SKU: 9789386871909

अंटार्कटिक पृथ्वी का दक्षिणतम एवं पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह चारों ओर से दक्षिण महासागर से घिरा हुआ है तथा विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है। अंटार्कटिक को एक बर्फीला रेगिस्तान माना जाता है। अंटार्कटिक के कठिन वातावरण में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सदस्य वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए वहाँ पर बनाए गए स्टेशनों पर निवास करते हैं। भारत के लिए अंटार्कटिक के विशेष महत्त्व को ध्यान में रखकर ही सन् 1981 से हमारे वैज्ञानिकों का एक दल हर वर्ष वहाँ जाता है और अध्ययन एवं प्रयोग करता है। अंटार्कटिक में सर्दियाँ बिताना एक तरह से अंतरिक्ष यात्रा के अनुरूप माना जाता है, क्योंकि मिशन की अवधि, अति चरम वातावरण, एकाकीपन, मिशन से संबंधित कार्य-कलाप, अनिद्रा जैसे तमाम कारक लंबी अवधि की अंतरिक्ष उड़ान के समतुल्य होते हैं। इस पुस्तक में अंटार्कटिक वातावरण और अंतरिक्ष में रहने के दौरान शरीर पर पड़नेवाले प्रभाव को रोचक और सारगर्भित तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है। रॉबर्ट फाल्कन स्कॉट और रोल्ड अमंड्सन के दक्षिण ध्रुव पर पहले विजय प्राप्त करने की होड़ तथा दोनों के अभियानों को प्रबंधन की कुशलता की दृष्टि से विश्लेषित किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक में हमने अंटार्कटिक के मौसम, भूगोल, जीव-जंतु, शीतदंश, ओजोन छिद्र की खोज, पोषण, भारत के वैज्ञानिक अभियान, योग द्वारा तनाव प्रबंधन तथा उस वातावरण में रहने का अनुभव आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला है। आशा है, यह रोचक पुस्तक अंटार्कटिक में होनेवाले वैज्ञानिक अनुसंधानों को आम जनमानस तक पहुँचाने में सफल होगी।

Antarctica Bhavishya Ka Mahadweep by Shyam Sunder Sharma

SKU: 9788177212433

पृथ्वी के एकदम दक्षिणी भाग में स्थित अंटार्कटिक अन्य महाद्वीपों से भिन्न है। वह एकदम निर्जन, सबसे अधिक बर्फीला और ठंडा तथा अत्यंत वेगवान् पवनों का प्रदेश है। वहाँ वनस्पति के नाम पर केवल काई उगती है और जंतु के नाम पर पंखहीन मक्खी ही निवास करती है। भारत और चीन के सम्मिलित क्षेत्र से भी अधिक भूमि को घेरे हुए अंटार्कटिक में मात्र कुछ सौ वैज्ञानिकों और उनसे संबंधित लोगों की बस्ती है, पर इनमें से अधिकांश लोग पृथ्वी के अन्य भागों में आते-जाते रहते हैं।
वह पृथ्वी की, विशेष रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध की, जलवायु को अत्यधिक प्रभावित करता है। उसे चारों ओर से घेरे अंटार्कटिक महासागर में खाद्य प्रोटीनों से युक्‍त क्रिल और मछलियों का विपुल भंडार है। वहाँ अनेक उपयोगी खनिजों के भी विशाल भंडार हैं।
भारत के लिए अंटार्कटिक का विशेष महत्त्व है। सुदूर अतीत में, भारतीय प्राय:द्वीप और अंटार्कटिक एक ही थल-खंड (गोंडवाना लैंड) के अभिन्न अंग थे। अतएव भारतीय प्राय:द्वीप की प्राकृतिक संरचना की सही जानकारी अंटार्कटिक से प्राप्‍त हो सकती है। अंटार्कटिक महासागर मानसून पवनों की उत्पत्ति को प्रभावित करता है और फलस्वरूप उस महासागर का पानी हिंद महासागर में आता रहता है। भारत के लिए अंटार्कटिक के विशेष महत्त्व को ध्यान में रखकर ही सन् 1981 से हमारे वैज्ञानिकों का एक दल हर वर्ष अंटार्कटिक जाता है और वहाँ अध्ययन एवं प्रयोग करता है। भारत ने वहाँ स्थायी अध्ययन एवं प्रयोग केंद्र भी स्थापित किया है।
प्रस्तुत पुस्तक में भविष्य के इस महाद्वीप की निर्माण प्रक्रिया, उसके खोज का इतिहास, जलवायु, बर्फ, खनिज, अंटार्कटिक महासागर के जीव-जंतु और भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययनों आदि के वर्णन हैं।