Bal Ganesh by Mukesh Nadan

SKU: 9789383110896

भगवान् गणेश की पूजा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। यह तो तुम सभी जानते ही होगे, यदि नहीं तो इस पुस्तक में अवश्य पढ़ोगे। भगवान् गणेश अपने अनेक रूपों में पूजे जाते है, जैसे—वक्रतुंड, एकदंत, महोदर, गजानन, लंबोदर आदि। इन्हीं रूपों से संबंधित उनकी अनेक कथाएँ प्रचालित हैं। उन्होंने अपनी बाल्यावस्था में अनेक चमत्कारी कार्य भी किए हैं। उन्हीं के बाल जीवन से जुड़ी कुछ प्रमुख कथाएँ सरल भाषा एवं चित्रों के द्वारा हम इस पुस्तक में प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि बाल पाठकों के अतिरिक्त प्रत्येक पाठक-वर्ग के लिए पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगी।
‘इसी पुस्तक से’

Bal Hanuman by Mukesh Nadan

SKU: 9789383110865

किसी-न-किसी से तुमने ‘रामायण’ की कहानियाँ तो अवश्य ही सुनी होंगी। इन कहानियाँ में राम, सीता, रावण, विभीषण जैसे अनेक पात्रों ने अपनी-अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इसी ‘रामायण’ में एक मुख्य पात्र ‘हनुमान’ ने ही माता सीता का पता लगाकर श्रीराम को लंका पर विजय दिलाई थी। इतना ही नहीं, भक्त हनुमान अपने स्वामी श्रीराम की भक्ति में हमेशा ही दृढ़ संकल्प रहे। ‘रामायण’ में इनके बाल रूप का वर्णन बडे़ ही सुंदर ढंग से किया गया है। इनके बचपन से जुड़ी अनेक कथाएँ आज भी हनुमान-भक्तों द्वारा सुनी जा सकती हैं। ऐसी ही कुछ कथाओं को सरल भाषा एवं सुंदर चित्रों सहित हमने इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। ये कथाएँ अवश्य ही बाल पाठकों के लिए रोचक एवं ज्ञानवर्द्धक सिद्ध होगी।
‘इसी पुस्तक से’

Bal Krishna by Nirupama

SKU: 9789383110872

भगवान् कृष्ण से तो तुम भली प्रकार परिचित होगे। उनकी लीलाएँ तथा उनके अनेक चमत्कार हमें सुनने और पढ़ने को अकसर मिल ही जाते हैं। भगवान् कृष्ण ने अपनी बाल्यवास्था में जहाँ माखन चुराया तथा गोपियों को सताया, वहीं उन्होंने अनेक असुरों का संहार भी किया। इसी के साथ ‘महाभारत’ में द्रौपद्री की लाज बचाई और अर्जुन को ‘गीता’ का उपदेश भी दिया। इस पुस्तक में हम उन्हीं भगवान् श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। सरल भाषा तथा चित्रों द्वारा पुस्तक को रोचक व ज्ञानवर्धक बनाने का पूर्ण प्रयास किया है। हमें आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक केवल बाल पाठकों के लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी होगी।
‘इसी पुस्तक से’

Balaram Ki Kathayen (Hindi)

SKU: Mag-23766

Balarama was not only Krishna’s brother, he was his right-hand man. Together they made quite a team. Balarama’s amazing strength and courage made dangerous demons like Dhenukasura and Pralamba look like weaklings. He even tamed the Yamuna river which had meandered away from Vrindavan and brought it back to the people who needed it.