Aur Ek Yudhishithir by Bimal Mitra

SKU: 9789382898788

प्रस्तुत है, आज की मारा-मारी, बेईमानी, हेरा-फेरी और भ्रष्टाचार के युग
में ईमानदार, घूस न लेने-देनेवाले, कर्मठ एवं सहृदय युधिष्ठिर की कहानी, बँगला
के प्रख्यात साहित्यकार श्री बिमल मित्र
की जबानी।

Aurat Ka Safar by Bimal Mitra

SKU: 8188267732

औरत का सफर
उस दिन लिपस्टिक में सजी-धजी मृदुला देवी का मैंने एक और रूप देखा था। मुझे याद है, उस वक्त उनमें कितनी निष्ठा, कितना धैर्य था। हलकी सी हताशा भी जैसे उन्हें हराने में असफल थी। साड़ी का आँचल कमर में खोंसकर वे घर की साफ-सफाई में जुट गईं। ट्रंक, होलडॉल, बक्से-पिटारी, बिस्तर-तकिया—जो सामान उनके साथ आए थे, सब एक कोने में पड़े रहे। मृदुला देवी और मैंने मिलकर सामान धर-पकड़कर उस क्वार्टर को रहने लायक बना ही लिया। उसके बाद खाना पकाना! मृदुला देवी इतनी कर्मठ और काबिल महिला हैं, उस दिन अगर मैंने अपनी आँखों से न देखा होता तो मुझे कभी विश्वास नहीं आता। पसीने में नहाकर वे बिलकुल ही पस्त पड़ गई थीं।
—इसी संग्रह से
H
‘औरत का सफर’ कृति में ऐसी चार औरतों के सफर की कहानी है, जिनकी जिंदगी उन्हें अलग-अलग गंतव्य तक ले गई और उन्हें अलग-अलग फ्रेम में जड़ दिया। प्रख्यात बँगला साहित्यकार श्री बिमल मित्र कुशल कथा-शिल्पी व दिलचस्प किस्सागो हैं। प्रस्तुत है, चार रंगों में गुँथी हुई उनकी आकर्षक किस्सा-बयानी, जिनसे पाठक अभी तक अपरिचित थे।

Avachetan Man Ki Shakti by Joseph Murphy

SKU: 9789353221577

‘अवचेतन मन की शक्ति’ अब तक की एक सर्वाधिक लोकप्रिय प्रेरणादायी पुस्तक है, जो यह दिखाती है कि आप अपने विचार की पद्धति को बदल लें तो अपने जीवन में किस प्रकार के आश्चर्यजनक सुधार कर सकते हैं। व्यावहारिक, समझने में सरल तकनीकों और वास्तविक जगत् के मामलों का उपयोग करते हुए डॉ. जोसेफ मर्फी जीवन के सभी पहलुओं—पैसा, संबंध, नौकरी, खुशी पर अवचेतन मन के व्यापक प्रभावों से परदा उठाते हैं और बताते हैं कि आप अपने लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने के लिए इसे कैसे लागू कर सकते हैं तथा इसकी शक्ति को सही दिशा दे सकते हैं। इस पुस्तक के माध्यम से डॉ. मर्फी पाठकों को इस प्रकार के साधन उपलब्ध कराते हैं, जिनसे वे अपने अवचेतन मन की अद्भुत शक्तियों को उन्मुक्त कर सकते हैं। कोई भी इसे अपनाकर अपने संबंधों, वित्तीय स्थिति और तंदुरुस्ती सुधार ला सकता है। यदि व्यक्ति एक बार इस अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली बल का उपयोग सीख जाए,
तो ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे वह प्राप्त नहीं कर लेगा।

Avachetan Mann Ki Shaktiyan by N.K. Sharma

SKU: 9789351868521

यह कृति हमारे अवचेतन मन की शक्तियों के छिपे रहस्यों के संबंध में है। यह ईश्वर प्रदत्त शक्ति जीवन के सभी क्षेत्रों में हमारी सफलता का सबसे बड़ा साधन बन सकती है। आधुनिक उन्नत वैज्ञानिक युग में भी इस विषय को स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ाने के कदम नहीं उठाए गए हैं। सामान्य जन को इस विषय की शिक्षा देने के अभाव के कारण अन्य वैकल्पिक संस्थानों की बाढ़ सी आ गई है, जो उन लोगों की आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। इन विषयों में रुचि रखनेवाले लोग सम्मोहन, एन.एल.पी., आकर्षण के नियम की गुप्त बातों, रचनात्मक दृश्यांकन, मन की शक्ति और अवचेतन मन की प्रोग्रामिंग की कार्यशालाओं के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं और सीख रहे हैं। लेकिन ऐसा करनेवाले विश्व की आबादी के एक प्रतिशत भी नहीं हैं। अपने मन की शक्ति को कोई जितना ही जानता और उसकी तलाश करता है, विशेष रूप से चेतन और अवचेतन मन की, वह ज्ञान के पथ पर उतना ही आगे बढ़ता चला जाता है। यह पुस्तक एक सामान्य मनुष्य को उसकी अज्ञानता से बाहर लाने और उसकी इच्छा के अनुसार मन को वश में रखने में निश्चित रूप से मदद करेगी।