Publications
Showing 1501–1550 of 39593 results
akabar-beerabal baavoopeepamak thadha
beerabal akabar ke navaratnon mein se ek tha. jab bhee baadashaah akabar ko darabaar mein koee pareshaanee hotee hai ya unake man mein koee majaak nahin hota hai to vah beerabal ke gyaan kee pareeksha lene ke lie usase koee savaal nahin poochhate the. har baar beerabal apanee buddhimatta aur taajajavaabee ke kaaran baadashaah kee pareeksha mein khara utarata tha. jabaki beerabal ke adhik lokapriy hone ke kaaran any darabaaree beerabal kaaphee jalate the. ve beerabal ko neecha dikhaane ka koee bhee mauka apane haath se jaane nahin dena chaahate the. prastut pustak akabar beerabal ke nok jhonk par aadhaarit aisee hee das chuninda kahaaniyon ka sangrah hai. aaj kee bagil, ubaoo aur tanaav bhara jeevan mein sabhee umr ke logon ke beech haas-parihaas ka ras gholane ke lie akabar beerabal ke kisse aapake saamane prasutat hai. baadashaah akabar ke darabaar mein beerabal ke samaan klastar aur gajajab koee doosara darabaaree nahin tha. pratyek kahaanee paathakon ka bharapoor manoranjan karane ke saath unaka gyaanavardhan bhee karata hai.
Akash Hamara Hai by Nirupma
कई दशक से व्यापक और चर्चित सवाल ‘आरक्षण’ पर तरहतरह के सवाल, सुझाव, शिकायतें और भोग; कहीं आरक्षण से उपजी कुंठा, कहीं निश्चितता; कभी नौकरशाही द्वारा रिश्वत की माँग से आरक्षण के बावजूद नौकरी का न मिल पाना। ऐसे में अति दलित का बद से बदतर होते जाना एक भयावह समस्या है। शराबी पति से पिटती पत्नियाँ, दो वक्त की रोटी के लिए लुटती अस्मिता, जिसका उन्हें नैतिक ज्ञान भी नहीं। मानसिक रूप से गुलाम, वैचारिक दृष्टि से विकलांग, जीवित लाश सा जीवन का भार ढोते वाल्मीकि समाज में चेतना की कमी रही। इसी चेतना को व्यापक रूप देने का प्रयास है यह उपन्यास।
उपन्यास का नायक भोला दलित वाल्मीकि समाज से है। परिस्थितियों की शिकार उसकी माँ है, परिस्थितियों से समझौता करती बहन है और परिस्थितियों का लाभ उठाकर तरक्की का रास्ता पाते ही जातिसमाज को अलविदा कहनेवाला भाई है। मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की जद्दोजहद में कभी भूख और कभी अपमान से तिलतिल मरता उसका समाज है।
भोला के पास संघर्ष है, वित्तविहीन, संसाधनविहीन, समर्थन की क्षीण संभावनाओं के साथ अपने समाज को नई दिशा देने के सपने हैं। इस उपन्यास को पढ़कर एक भी वाल्मीकि जागरूक होता है तो एकएक करके कारवाँ स्वतः बनता चला जाएगा। तब इस उपन्यास का लेखन सार्थक हो जाएगा।
Akashvani Samachar Ki Duniya by Sanjay Kumar
सन्1959.. .तारीख.. 28 दिसंबर.. स्थान.. आकाशवाणी, पटना का मुख्य स्टूडियो.. और माइक के सामने बैठे रामरेणु गुप्त की नजर माइक के ठीक ऊपर, सामने लगी घड़ी व लाल रंग की बल्व पर ज्योंही समय.. .ठीक शाम के सात बजकर पाँच मिनट हुआ, लाल बल्व जल उठा और. उन्होंने फिडर को ऑन करते हुए. .ये आकाशवाणी, पटना है, अब आप रामरेणु गुप्त से प्रादेशिक समाचार सुनिए ज्योंही कहा-बिहार की मीडिया के लिए यह दिन-समय स्वर्णमयी क्षण बन गया । बिहारवासियों ने रेडियो पर पहला प्रादेशिक समाचार जो सुना था।तब से आज तक यह गूँज बिना रुके-थके जारी है।
Akber-Birbal Ki Kahani
beerabal akabar ke navaratnon mein se ek tha. jab bhee baadashaah akabar ko darabaar mein koee pareshaanee hotee hai ya unake man mein koee majaak nahin hota hai to vah beerabal ke gyaan kee pareeksha lene ke lie usase koee savaal nahin poochhate the. har baar beerabal apanee buddhimatta aur taajajavaabee ke kaaran baadashaah kee pareeksha mein khara utarata tha. jabaki beerabal ke adhik lokapriy hone ke kaaran any darabaaree beerabal se kaaphee eershya karate the. ve beerabal ko neecha dikhaane ka koee bhee mauka apane haath se jaane nahin dena chaahate the. prastut pustak akabar beerabal ke nok jhonk par aadhaarit aisee hee pandrah chuninda kahaaniyon ka sankalan hai. aaj kee aandil, ubaoo aur tanaav bharee zindagee mein sabhee umr ke logon ke beech haas-parihaas ka ras gholane ke lie akabar beerabal kee kahaanee aapake saamane prasutat hai. baadashaah akabar ke darabaar mein beerabal ke samaan klastar aur gajajab koee doosara darabaaree nahin tha. pratyek kahaanee paathakon ka bharapoor manoranjan karane ke saath unaka gyaanavardhan bhee karata hai.
Akber-Birbal Ki Katha
beerabal akabar ke navaratnon mein se ek tha. jab bhee baadashaah akabar ko darabaar mein koee pareshaanee hotee hai ya unake man mein koee majaak nahin hota hai to vah beerabal ke gyaan kee pareeksha lene ke lie usase koee savaal nahin poochhate the. har baar beerabal apanee buddhimatta aur taajajavaabee ke kaaran baadashaah kee pareeksha mein khara utarata tha. jabaki beerabal ke adhik lokapriy hone ke kaaran any darabaaree beerabal se kaaphee eershya karate the. ve beerabal ko neecha dikhaane ka koee bhee mauka apane haath se jaane nahin dena chaahate the. prastut pustak akabar beerabal ke nok jhonk par aadhaarit aisee hee pandrah chuninda kahaaniyon ka sankalan hai. aaj kee aandil, ubaoo aur tanaav bharee zindagee mein sabhee umr ke logon ke beech haas-parihaas ka ras gholane ke lie akabar beerabal kee kahaanee aapake saamane prasutat hai. baadashaah akabar ke darabaar mein beerabal ke samaan klastar aur gajajab koee doosara darabaaree nahin tha. pratyek kahaanee paathakon ka bharapoor manoranjan karane ke saath unaka gyaanavardhan bhee karata hai.
Akela Aadmi (Kahani Nitish Kumar Ki) by Sankarshan Thakur
नीतीश कुमार सन् 1974 में विश्वविद्यालय में पढ़नेवाले एक युवा ही थे, तभी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ पटना की सड़कों पर जनांदोलन शुरू हो गया। आंदोलन बढ़ता गया और देश भर में फैल गया। छात्र, राजनेता, मजदूर और पुराने राजामहाराजा—सब आंदोलन में शामिल हो गए। इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर भारत के लोकतंत्र पर बड़ा आघात किया। युवा संकर्षण ठाकुर तब स्कूल में ही पढ़ते थे और इन घटनाओं को चुपचाप देखा करते थे। वह समय, जब जनता आदर्शवाद के सपने देखने लगी थी, गुजर गया, उसके बाद दशक गुजर गए और सारे सपने राख हो गए। हालाँकि उस राख से एक ऐसा नेता निकला, जिसने बिहार का स्वरूप बदल दिया और उसे देश की सबसे संपन्न अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करा दिया। बिहार में लालूप्रसाद यादव के अंधकारमय, नैराश्यपूर्ण और अराजक शासन के बाद बिहार को नीतीश कुमार के रूप में सभ्य, आधुनिक और काम करनेवाला मुख्यमंत्री मिला। उनके नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में जबरदस्त कामयाबी हासिल की। हालाँकि, उनकी इस यात्रा में कई कमियाँ भी हैं। क्या नीतीश कुमार सफल होंगे या असफल हो जाएँगे? नीतीश कुमार आज जो हैं, वो कैसे बने? वे हैं कौन? इस पुस्तक में समकालीन राजनीति के छलकपट, रिपोर्ताज, किस्सागो और विश्लेषण दिए गए हैं; जिनके बीच नीतीश कुमार देश के एक अँधेरे कोने से उभरे और पुंज बनकर चमके। संकर्षण ठाकुर ने नीतीश कुमार के जटिल व्यक्तित्व की परतें निपुणतापूर्वक और आकर्षक रूप से खोली हैं।
Akhada by Saurabh Duggal
वर्ष 2000 में सिडनी के ओलंपिक खेलों के बाद पहलवान महावीर फोगाट ने ऐसा निर्णय लिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दो दिनों तक वह अपने आँगन में अखाड़े के लिए मिट्टी खोदते रहे और उनके पड़ोसी हैरानी से उन्हें देखते रहे। फिर एक दिन उन्होंने अपनी युवा बेटियों और भतीजे-भतीजियों को सुबह होते ही वहाँ बुलाया। वे जानती तक नहीं थीं कि उनके पिता का अजीबोगरीब फरमान हमेशा के लिए उनके जीवन को बदल देगा।
फिर भी अखाड़े में उनकी हर एक जीत के लिए उनके पिता को अपने अरमानों की एक बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कन्या भ्रूण हत्या और निम्न साक्षरता दर के लिए कुख्यात हरियाणा के उसे छोटे से गाँव बलाली में फोगाट को न केवल जड़ें जमाकर बैठे सामाजिक द्वेष और उदासीन सरकार का सामना करना पड़ा, बल्कि अपने खेल में उन लड़कियों को प्रशिक्षित करने का नुकसान परिवार में विरोध और निजी त्रासदी के रूप में भी सहना पड़ा।
‘अखाड़ा’ असीम धैर्य वाले एक व्यक्ति, एक ऐसे पिता की अद्भुत कहानी है, जिसने सारी मुश्किलों से लड़कर अपनी बेटियों को ऐसा भविष्य दिया, जिसे उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं देखा होगा।
लड़कियों के लिए बराबरी का हक देने व समाज में लड़कों के समतुल्य बनाने को महज शब्दों में नहीं वरन् अपने कर्तृत्व में प्रकट करनेवाले अदम्य इच्छाशक्ति के धनी महावीर फोगाट की प्रेरणाप्रद जीवनी।
इसी व्यक्तित्व पर केंद्रित आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ ने कामयाबी का नया इतिहास लिखा।
Akhand Bharat Ke Shilpkar Sardar Patel by Hindol Sengupta
आधुनिक भारतीय इतिहास में शायद ही ऐसा कोई राजनेता है, जिसने भारतवर्ष को एकजुट और सुरक्षित करने में सरदार पटेल जितनी बड़ी भूमिका अदा की है, लेकिन दुर्भाग्य है कि पटेल की ओर से ब्रिटिश भारत की छोटी-छोटी रियासतों के टुकड़ों को जोड़कर नक्शे पर एक नए लोकतांत्रिक, स्वतंत्र भारत का निर्माण करने के सत्तर वर्ष बाद भी, हमारे देश को एकजुट करने में पटेल के महान् योगदान के विषय में न तो लोग ज्यादा जानते हैं, न ही मानते हैं। पटेल के संघर्षमय जीवन के सभी पहलुओं और उनके साहसिक निर्णयों को अकसर या तो राजनीतिक बहस का हिस्सा बना दिया जाता है या उससे भी बुरा यह कि महज वाद-विवाद का विषय बनाकर भुला दिया जाता है।
अनेक पुरस्कारों के विजेता और प्रसिद्ध लेखक, हिंडोल सेनगुप्ता की लिखी यह पुस्तक सरदार पटेल की कहानी को नए सिरे से सुनाती है। साहसिक ब्योरे और संघर्ष की कहानियों के साथ, सेनगुप्ता संघर्ष के प्रति समर्पित पटेल की कहानी में जान फूँक देते हैं। साथ ही उन विवादों, झगड़ों और टकरावों पर रोशनी डालते हैं, जो एक स्वतंत्र देश के निर्माण के क्रम में भारतीय इतिहास के कुछ सबसे अधिक दृढसंकल्प वाले लोगों के बीच हुए। जेल के भीतर और बाहर अनेक यातनाओं से चूर हुए शरीर के बावजूद, पटेल इस पुस्तक में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में उभरते हैं, जो अपनी मृत्युशय्या पर भी देश को बचाने के लिए काम करते रहे। अखंड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल पर हिंडोल सेनगुप्ता की यह कृति आनेवाली पीढि़यों के लिए पटेल की विरासत को निश्चित रूप से पुनर्परिभाषित करेगी।
Akhand Gyan – Hindi
Akhand Gyan is a monthly spiritual magazine of Divya Jyoti Jagrati Sansthan. With a new rainbow collection every month, it encapsulates more than 60 versatile shades of write-ups, such as: Corporate Spirituality, Personality Bytes, Healing Herbs, Vedic-o-logy, Grooming Relationships, Self-Analysis Zone, Kindergarten, and many more. It provides deep insight into the solutions of problems prevailing in life and society today, with a comprehensive outlook from spiritual, scientific and philosophical perspectives. Akhand Gyan is available in three languages: English, Hindi and Punjabi, all with unique and inspirational contents.