Steve Jobs : Nayi Soch Ka Genius by Mamta Jha

कंप्यूटर आज हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान बना चुके हैं, जिसका श्रेय स्टीव जॉब्स को जाता है। सुरुचि और प्रतिभा के बल पर स्टीव जॉब्स ने अपने बनाए उपकरणों को दुनिया भर में पहचान दिलाई। जिस समय उन्होंने कंप्यूटर जगत् में कदम रखा, ढेरों कंपनियाँ अपना कारोबार फैला चुकी थीं। स्टीव ने उनके कमजोर पक्षों और उपभोक्‍ताओं की अपेक्षाओं का अध्ययन किया, फिर इस्तेमाल में आसान एवं प्रभावी परिणाम दे सकनेवाला कंप्यूटर बनाया।
मैकिंतोश आया तो कंप्यूटर की दुनिया में क्रांति आ गई, खासकर ग्राफिक के काम में। यह कंप्यूटर फिल्म निर्माताओं और कला के क्षेत्र में काम करनेवालों के लिए वरदान साबित हुआ।
प्रतिभा तो उनमें अद‍्भुत थी ही, अगाध कल्पनाशीलता के बल पर कंप्यूटरों के सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर से लेकर बनावट तक में उन्होंने अपनी विशिष्‍ट छाप छोड़ी। स्टीव आसानी से किसी उत्पाद से संतुष्‍ट नहीं होते थे बल्कि उनकी कमियों को लगातार दूर करने की कोशिश करते थे।
स्टीव जॉब्स ने आईपॉड का निर्माण करके संगीत की दुनिया को लोगों की जेबों में समेट दिया। इस उपकरण से दुनिया भर में सूचना क्रांति को काफी बल मिला।
अपनी नई और जीनियस सोच से कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति लानेवाले महानायक स्टीव जॉब्स की प्रेरक कार्यगाथा।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9789381063514 Categories: , Tag: