Steve Jobs Ke Management Sootra  by Pradeep Thakur

एप्पल व पिक्सर के संस्थापक स्टीव जॉब्स प्रौद्योगिकी के महान् नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने जनसाधारण हेतु मैकिनटोश व्यक्तिगत कंप्यूटर (पीसी) का आविष्कार किया था। फिर उन्होंने आईपॉड नामक ऐसे क्रांतिकारी संगीतवादन उपकरण (म्यूजिक प्लेयर) की रचना की, जिसने विश्व संगीत उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी आईपॉड ने आईफोन के विकास का रास्ता साफ किया। जॉब्स ने आईफोन में मोबाइल फोन व कंप्यूटर की विशेषताओं को समाहित कर सूचना-प्रौद्योगिकियों की संपूर्ण शक्तियों को जनसाधारण को सर्वसुलभ करवा दिया।
सफल उद्यमी होने के साथ-साथ स्टीव जोब्स परोपकारी व मानव कल्याण के लिए भी तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने अनुकरणीय और सहज-सुलभ व्यवहार से अपनी कंपनी की टॉप मैनेजमेंट और कर्मियों तथा ग्राहकों को ऐसे सूत्र दिए, जिनमें मानवीयता, उत्तरदायित्व, गुणवत्ता के सभी तत्त्व समाहित थे। इसलिए वे एक विश्वविख्यात व्यवसायी होने के साथ ही एक सर्वग्राह्य मैनेजमेंट गुरु भी कहे जा सकते हैं।
इस पुस्तक में संकलित हैं स्टीव जॉब्स के प्रेरणाप्रद जीवन के मैनेजमेंट सूत्र, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन को ठीक दिशा में मोड़कर सफल होने के लिए उद्यत होंगे।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9789386001566 Categories: , Tag: