Sachin Tendulkar Prashnottari by Suvam Pal

वह जब बल्ला उठाते हैं, दुनिया भर के क्रिकेट-प्रेमी अपनी साँस रोक लेते हैं। सचिन रमेश तेंदुलकर सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति का नाम है, जो सपने जगाता है, आँकड़े इकट्ठा करनेवालों के काम को दिलचस्प बनाता है और क्रिकेट के कला-पारखियों के लिए कमाल की कसौटी प्रस्तुत करता है।
यह पुस्तक उस कीर्ति-पुरुष के जीवन की झलकियों से पाठकों को परिचित कराती है जो सही मायनों में भारत रत्न है। मैदान में उनका रूप क्या होता है और मैदान के बाहर कैसा—सचिन के दोनों पक्षों को पहेलियों और बहुतेरे तथ्यों तथा उनसे संबंधित अनेक छोटी-मोटी बातों के जरिए प्रकाश में लाने का प्रयास है यह पुस्तक। इसमें प्रस्तुत प्रश्न सचिन नाम की पहेली को खोलने की चेष्टा करते हैं और उनके प्रशंसकों को उनके बारे में अपनी समझ-बूझ की परख करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विश्व के एक महानतम क्रिकेट खिलाड़ी के जीवन के सभी पहलुओं पर नजर डालते हुए यह पुस्तक भारत के सबसे बड़े एवं सर्वश्रेष्ठ प्रिय खिलाड़ी के बारे में दिलचस्प सूचना और अल्प ज्ञात तथ्यों का एक व्यापक चित्र प्रस्तुत करती है। सचिन तेंदुलकर के जीवन का विश्वकोश है यह पुस्तक।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9788177211696 Categories: , Tag: