Paryavaran Shabdakosh by Anil Kumar Mishra & Sudhir Kumar Mishra

आज पूरे विश्व में पर्यावरण को लेकर गंभीर चिंता है। विश्व के छोटे-बड़े, विकसित-विकासशील सभी देशों में पर्यावरण के प्रति सचेत होने के संदेश दिए जा रहे हैं। पर्यावरण-संरक्षण और संवर्धन तक प्राकृतिक साधनों का समुचित दोहन ही एकमात्र उपाय है। तभी हम आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण और खुशहाल जीवन दे पाएँगे।
पर्यावरण पर बढ़ते विमर्श के कारण उसकी शब्दावली, विभिन्न आयाम और पारिस्थितिकी, जीव-जंतु आदि के विषय में रुचि जाग्रत् हो रही है। वैसे हिंदी में पर्यावरण के विभिन्न पक्षों पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं, किंतु ऐसी कोई पुस्तक नहीं, जो पर्यावरण से संबंधित पारिभाषिक शब्दावली पर सम्यक् रूप में प्रकाश डालती हो। प्रस्तुत ‘पर्यावरण शब्दकोश’ इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
इस कोश में पर्यावरण के क्षेत्र में प्रयुक्त होनेवाले विभिन्न शब्दों को संगृहीत कर अकारादिक्रम में रखा गया है, ताकि पाठकों को अपेक्षित शब्द आसानी से मिल सके। इस क्रम में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि अमुक शब्द किस संदर्भ में प्रयोग होता है और उसके पर्यावरणीय प्रभाव क्या हैं।
विद्यार्थी-शोधार्थी ही नहीं, पृथ्वी-पर्यावरण आदि विषयों में रुचि रखनेवाले जिज्ञासु पाठकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी पुस्तक।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9789384343750 Categories: , Tag: