2023-24 UPSSSC/VDO Vol.-3 General Knowledge

SKU: Mag-28514

2023-24 UPSSSC/VDO Vol.-3 General Knowledge Solved Papers

2023-24 UPTET (Primary Level 1-5)

SKU: Mag-28590

2023-24 UPTET (1-5) Solved Papers

2023-24 UPTET Science Group Practice Set

SKU: Mag-28597

2023-24 UPTET Science Group Practice Set Solved Papers

2023-24 Uttarakhand PSC General Studies & CSAT

SKU: Mag-28003

2023-24 Uttarakhand PSC General Studies & CSAT

2023-24 Year Book Current Affairs

SKU: Mag-28411

2023-24 Year Book Current Affairs

2024 SSC CGL

SKU: Mag-27855

2024 SSC CGL

222 Shikshaprada Bodh Kathayen by Shiv Kumar Goyal

SKU: 9789380186795

222 शिक्षाप्रद बोध कथाएँ—शिवकुमार गोयल

नीतिशास्‍‍त्र में कहा गया है कि यदि किसी को अपना मानव जीवन सार्थक करना हो तो उसे सत्पुरुषों का सत्संग, धर्मशास्‍‍त्रों तथा सत्साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। गीता में कहा गया है कि जो महापुरुषों के श्रीमुख से कल्याणकारी बातें सुनकर उनकी उपासना-अनुसरण करते हैं, उनका जीवन सहज ही में आदर्श बन जाता है।
222 शिक्षाप्रद बोध कथाएँ में रामायण, महाभारत, पुराणों, वेदों, उपनिषदों की कथाएँ और संत, महात्माओं व विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख महापुरुषों के प्रेरणाप्रद जीवन के आख्यानों और दृष्‍टातों को सरल भाषा में कथाओं के रूप में चुनकर प्रस्तुत किया गया है। ये बोध कथाएँ मनुष्य के लिए ‘दीप स्तंभ’ का काम करती हैं। हमारी निराशा-हताशा दूर कर हमें कर्मनिष्‍ठ बनने की प्रेरणा देती हैं।
आशा है, पाठक इनसे धर्ममय जीवन जीने, संस्कारित बनने तथा राष्‍ट्रभक्‍ति की प्रेरणा प्राप्‍त कर सकेंगे।

24 TODAY

SKU: Mag-2085

24 Today is an Indian monthly news magazine published by 24 TODAY GROUP, in publication since 2009 based in Lucknow. SUSSHIL RAI has been the magazine’s editor since 2009, a position he has held continuously for the last 6 years. We have circulation of 65,000 copies.

25 Success Business Stories by Prakash Iyer

SKU: 9789353227579

ए. वेलुमणि मुंबई में अपने पहले दिन एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोए। ध्रुव शृंगी लंदन में अपनी नौकरी से निकाल दिए गए और इरफान रजाक बेंगलुरु के एक रेडीमेड गारमेंट स्टोर में सेल्समैन थे। उन सभी ने आगे चलकर अपना ही व्यवसाय स्थापित किया। उन्होंने ऐसा कैसे किया?
बेहद लोकप्रिय लेखक प्रकाश अय्यर आपको बीस भारतीय उद्यमियों के बेहद करीब ले जाते हैं, जब वे उद्यमी उन्हें बताते हैं कि वे कैसे प्रेरित हुए, आगे बढ़ने का हौसला उन्हें कैसे मिला और हम उनसे क्या सीख सकते हैं।
अभिषेक लोढ़ा ऐसा क्या करते हैं, जिससे उनके कर्मचारी कुछ ज्यादा करने की इच्छा रखते हैं? अनेक उद्यमों को एक साथ सँभालनेवाली मीना गणेश के पास काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का कौन सा रहस्य है? और गौरव मार्या ने एक टेस्ट मैच से क्या सीखा, जो समय से पहले ही खत्म हो गया?
यह पुस्तक ऐसी कहानियों से भरी है, जो उद्यमशीलता की भावना का जश्न मनाती हैं। कहानियाँ सफलता की, संघर्ष की और टिके रहने की। शुरुआत करने, तरक्की करने, सफर का आनंद उठाने और ऐसी उम्मीद जगानेवाली कहानियाँ कि वे मंजिल तक पहुँच जाएँगे, बशर्ते ऐसी कोई मंजिल है। सफलता अपने पीछे रास्ते छोड़ जाती है। आप चाहे एक उद्यमी हैं या एक कर्मचारी, गृहिणी हैं या एक छात्र, आपके पास उन पुरुषों व स्त्रियों से सीखने का अवसर है, जिन्होंने अपने अंदर के उद्यमी को उन्मुक्त कर किया। उन्होंने कर दिखाया और अब ‘आप भी कर सकते हैं।’

25 Super Brands by Kamlesh Maheshwari , Prakash Biyani

SKU: 9788173158797

बिजनेस स्कूल के छात्रों को पढ़ाया जाता है-
‘‘ब्रांड यानी उत्पाद विशेष का नाम एक ट्रेडमार्क।’’

वेबस्टर्स शब्दावली के अनुसार ब्रांड यानी…
”A mark Burned on the Skin with hot iron.”

हिंदी में इसका भावार्थ है…
‌‘‘व्यक्‍त‌ि के शरीर पर उसकी पहचान दाग देना।’’

यही इस पुस्तक का सार है ।
ब्रांड किसी उत्पाद का केवल नाम नहीं होता । उसके उत्पादक का पैटेंटेड ट्रेडमार्क भी नहीं होता । ग्राहक जब ‘ फेविकोल ‘ खरीदता है तो उसके साथ इस विश्‍वास का मूल्य भी चुकाता है कि इसका जोड़ निकाले नहीं निकलेगा । एडीडास या बाटा के जूते हों, मैक्डॉनल्ड्स के फास्ट फूड हो या बाबा रामदेव की ओषधियाँ-ग्राहक इनके साथ एक भरोसा खरीदता है । ब्रांडेड उत्पाद केवल वस्तु का मूल्य प्राप्‍त नहीं करते, वे एक भरोसे’ एक विश्‍वास की कीमत भी वसूल करते हैं । वही ब्रांड मार्केट लीडर बनते हैं या लंबी पारी खेलते हैं, जो अपने पर ‘ दाग ‘ दी गई ‘ पहचान ‘ को एक बार नहीं, हर बार सही साबित करते हैं ।

365 Chutkule by Aabid Surti

SKU: 9789351864899

किसी भूले को ढब्बूजी राह बताते हैं तो किसी हारे को जीने की शक्ति भी देते हैं। लेकिन उनमें सबसे बड़ा गुण यह है कि वह जात-पाँत, ऊँच-नीच के भेदभाव नहीं मानते। यही कारण है कि ढब्बूजी के चाहनेवाले कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और भारत से लेकर अमेरिका, रूस, चीन तक फैले हुए हैं। इन लाखों प्रशंसकों में एक आप भी हैं। ढब्बूजी का आपको सलाम —आबिद सुरती

365 Din Khush Kaise Rahe by M.K. Mazumdar

SKU: 9789384343323

चेहरे पर हँसी और मुसकान को देखकर खुशी को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। खुशी चेहरे पर नहीं, अंतर की गहराई में होती है, जो चेहरे पर झलके, यह जरूरी नहीं है। वैसे खुश रहने का कोई फॉर्मूला नहीं होता। लोग अपने आप में खुश रहते हैं। किसे किस बात में खुशी मिलेगी, यह कहा नहीं जा सकता। वे खुद भी सहीसही नहीं बता सकते हैं कि उन्हें किस बात में खुशी मिलेगी। हर कोई अपने आप में खुश रहता है या अपने आप में दुःखी रहता है। खुश रहने का लोगों का अपनाअपना सिद्धांत है, अपनाअपना तरीका है, अपनाअपना विचार है।
निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि खुश रहना अपने हाथ में है। किसी को बड़ी उपलब्धि पर खुशी मिलती है तो किसी को छोटी उपलब्धि पर बड़ी खुशी मिलती है। कोई छोटी बात पर बहुत खुश हो जाता है, कोई बड़ी बात पर भी खुश नहीं हो पाता है। यानी जो जिस बात में अधिक खुशी ढूँढ़ता है, वह उतना ही अधिक खुश होता है। जो कम खुशी ढूँढ़ता है, वह कम खुश रहता है।
प्रस्तुत पुस्तक में यही बताया गया है कि खुशियाँ दिखाई नहीं देतीं, महसूस की जाती हैं। खुशियाँ हमारे आसपास ही बिखरी पड़ी हैं। बस, उन्हें समेटने की जरूरत है, सुनहरे पलों में कैद करने की जरूरत है। हम अगर छोटेछोटे पहलुओं में खुशियाँ ढूँढ़ें तो हमारे पास दुःख नाम की चीज नहीं रह जाएगी।

365 Kahaniyan by Aabid Surti

SKU: 9789351862307

महापुरुषों की जीवनी में अकसर पाया जाता है कि बचपन में उन्हें ढेर सारी कहानियाँ सुनने-पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ था। चाहे वे कहानियाँ नाना-नानी से सुनी हों या खरीदकर पढ़ी हों, एक बात निश्चित है—उन महापुरुषों को महान् बनाने में कहानियों का योगदान कम नहीं था। वैसी ही रोचक, ज्ञान बढ़नेवाली इस संकलन की कहानियाँ हैं। हर रोज आपको सिर्फ एक कहानी पढ़नी है। पढ़कर थोड़ा चिंतन-मनन करना है।
लगभग सभी कहानियों से सच, एकता, भाईचारे की महक आती है। क्या इनका मकसद विश्व में प्रेमधर्म का प्रचार करना है? क्या इसी कारण ये कहानियाँ देश-विदेश में यात्रियों की तरह घूमती रहती हैं?
दूसरा, भारत की कहानी भेस बदलकर जर्मन कहानी कैसे बन जाती है? जर्मन कहानी नए रूप-रंग के साथ चीन में कैसे घुस जाती है? चीनी कहानी का ‘अलादिन’ सारे संसार के बच्चों का प्रिय पात्र कैसे बन जाता है?
नए-नए सवाल उठें तो माता-पिता या मास्टरजी से जवाब भी तलब करने हैं।
यही रहस्य है महान् बनने का, यही मार्ग है जीवन को सफल बनाने का, देश को आगे बढ़ाने का।
यह पुस्तक बच्चे, युवा और वृद्ध सभी तरह के पाठकों के लिए है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें चुनी हुई ऐसी कहानियाँ दी गई हैं, जो हमें कुछ-न-कुछ अपने आप में कहानी सी कहते दिखते हैं। इन उपदेशात्मक कहानियों और चित्रों ने पुस्तक की उपयोगिता को और बढ़ा दिया है।

5 Sarsanghchalak by Arun Anand

SKU: 9789390315550

विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में आरंभ से ही व्यक्ति विशेष के बजाय उसके कार्य को महत्त्व देने की परंपरा रही है। इसीलिए संघ ने किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। यही कारण है कि सरसंघचालकों द्वारा किए गए कार्यों और उनके जीवन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। जानकारी कम होने के कारण लोगों के मन में कई प्रश्न उठते हैं और कही-सुनी बातों पर ही कई धारणाएँ भी बना ली गई हैं, जिनमें से अधिकतर भ्रांतियाँ हैं। मसलन एक धारणा यह है कि संघ में सरसंघचालक के पास सबसे ज्यादा शक्तियाँ होती हैं। लेकिन क्या वाकई यह सच है? अंततः संघ के आज के स्वरूप को गढ़ने में सरसंघचालकों की भूमिका और योगदान क्या है? क्या संघ में सरसंघचालक स्वयंसेवकों को चलाते हैं या स्वयंसेवक सरसंघचालक को चलाते हैं? इन प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए पाँच सरसंघचालकों की जीवनयात्रा को समझना होगा। इस यात्रा के माध्यम से ही आप संघ की दीर्घ यात्रा को भी और गहरे से जान पाएँगे।

50 Business Kohinoor by Mahesh Dutt Sharma

SKU: 9789387980525

इस पुस्तक में बिजनेस की 50 महान् हस्तियों के कारोबारी जीवन-संघर्ष की प्रेरणाप्रद कहानियाँ दी गई हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन, हौसले, इच्छा, उमंग, संघर्ष, सोच और जागरूकता के बल पर स्वयं को शून्य से शिखर पर पहुँचाया। पुस्तक में उनका केवल यशोगान नहीं किया गया है, बल्कि बताया गया है कि वे हर चुनौतियों, मुश्किलों और परिस्थितियों का सामना करते हुए, बिना रुके, बिना थके आगे बढ़ते रहे।
ये जीवन-संघर्ष कठोर होते हुए भी रोचक, रोमांचक और प्रेरक हैं, जिन्हें पढ़कर निश्चित ही हर किसी के अंदर आत्मविश्वास जाग्रत् हो सकता है। यहाँ गागर में सागर को चरितार्थ करते हुए, उनके संक्षिप्त जीवन-परिचय में अधिक-से-अधिक जानकारी देने की कोशिश की गई है।
बिजनेस के चमकते सितारों के व्यक्तित्व से सरल शब्दों में परिचित करानेवाली पठनीय पुस्तक।

50 Mahan Swatantrata Senani by Rishi Raj

SKU: 9789387968578

जिन लोगों ने देश को स्वाधीन कराने का स्वप्न देखा, इसकी कल्पना की और दृढ निश्चय कर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उनका पुण्य स्मरण करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। उनके बलिदान को आज की युवा पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा परम धर्म है। जिस आजादी की हवा में हम साँस ले पा रहे हैं, अपने लिए, अपने घर-परिवार के लिए कुछ कर पा रहे हैं, इसमें कहीं-न-कहीं उन सभी के बलिदान की सुगंध है। इसलिए इन हुतात्माओं को कोटि-कोटि वंदन-अभिनंदन!
शहीदों से जुडे़ स्थानों पर जाना, उनको समय-समय पर याद करना व उनको श्रद्धांजलि देना, यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होना चाहिए। आनेवाली पीढि़यों को अपने गौरवमयी अतीत व हमारे शूरवीरों के महान् जीवन से परिचय करवाना हम सबका धर्म
बनता है।
राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करनेवाले हुतात्माओं की एक लंबी शृंखला है। उनमें से 50 अमर सपूतों के प्रेरणाप्रद जीवन से पाठकों को परिचित कराने का यह उपक्रम है, जो निश्चित रूप से हर भारतीय को पढ़ना ही चाहिए।

50 Military Leader by Rajpal Singh

SKU: 9789384344337

इस पुस्तक में मात्र युद्ध विद्या का बखान नहीं किया गया है, बल्कि ऐसे सैन्य अधिनायकों के जीवन पर रोशनी डाली गई है, जिन्होंने विश्व इतिहास
को अत्यधिक प्रभावित किया, चाहे प्रशंसात्मक दृष्टि में, चाहे निंदात्मक दृष्टि में।
जरूरी नहीं कि इस पुस्तक में शामिल किए गए सभी लीडर सर्वश्रेष्ठ रहे हों या कुशल कूटनीतिज्ञ और महानतम शूरवीर ही रहे हों; मगर इतना तय है कि ये ऐसे लोग थे, जिन्होंने सही या गलत कारणों से युद्धक्षेत्र में कदम रखा और विश्वइतिहास को प्रभावित किया। इवान एक औसत सेनाध्यक्ष था; मगर उसका शासनकाल इतिहास के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। एडोल्फ हिटलर क्रूर सेनानायक था; पर उसके कारण दुनिया में जबरदस्त बदलाव आया।
इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप भी इस बात से इनकार नहीं कर पाएँगे कि इसमें वर्णित लोगों का व्यक्तित्व ऐसा था, जिन्होंने धरती पर मानव जाति के इतिहास पर सर्वाधिक प्रभाव डाला।

50 Safaltam Vyaktiyon Ke Success Secrets by Mahesh Dutt Sharma

SKU: 9789387968851

संकल्प • हारने से कैसा डरना • जिंदादिली • लक्ष्य की ओर यात्रा का आनंद • काम में लगे रहें • पूरे मन से काम करें • अपनी प्रतिभा को निखारें • असफलताओं से सीख • अपने मूल्यों को उन्नत करें • जितना हो सके, उतनी मेहनत करें • अपनी टीम को प्रेरित रखें • जो लक्ष्य तय करें, वही करें • खुद पर विश्वास रखें • नकारात्मक न हों • अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें • खूब सपने देखें • धैर्य एवं दृढ़ता • कृतज्ञता • करुणा • आत्मविश्वास • अनुशासन • एकाग्रता • गिरकर हर बार उठना • जिंदगी में प्रतिबद्धता • सही राह पर चलना • मितव्ययिता • कृतज्ञता गुणकारी • सत्य • कुछ भी असंभव नहीं है • दूसरों से सबक लेने से कभी न चूकें • डर और संदेह का सामना करें • सिर्फ पैसा बनाने के लिए कारोबार नहीं • सुनो, बेस्ट लो, बाकी छोड़ो • सकारात्मक दृष्टिकोण • इनसानियत • चीजों को देखने का तरीका बदलें • चरित्र व आचरण की महत्ता • दोष नहीं, उपाय खोजें।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, एलन मस्क, जिग जिगलर, जेफ बेजोस, जैक मा, दलाई लामा, बॉब प्रॉक्टर, मार्क जुकरबर्ग, रतन टाटा, वेन डायर, सुंदर पिचाई, स्टीव जॉब्स, स्वामी विवेकानंद सहित विश्व की सफलतम पचास विभूतियों के प्रेरक व्यक्तित्व से चुने हुए उपर्युक्त बिंदु जीवन में सफलता पाने के गुरुमंत्र हैं। इन्हें व्यवहार में लाकर कोई भी अपने जीवन में सकारात्मक भाव जाग्रत् करके मानवीय जीवनमूल्यों के साथ सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकेगा।

51 Bharat Ki Pratham Mahilaye

SKU: Mag-24094

Bhaarat meen mahilaoon ka yoogadaan kisee bhee ksheetra meen purushoon see kam naheen raha hai. Yahaan tak ki unhoonnee purushoon see bhee aagee barh-carhakar khyaati arjit kee hai.
Prastut pustak bhaarat kee 51 pratham mahilaeen meen cunee huee un mahilaoon kee baaree meen citraan hai, jinhoonnee kisee kaary-ksheetra meen pratham mahila hoonee ka gaurav praapt kiya. Inameen kheel, seena, pulis, raajaneeti, bainkig aadi ksheetra shaamil hanai. Yee mahilaeen kisee bhee ksheetra meen bhaarateey mahilaoon kee liee aadarsh aur anukaraneey hanai.
Yah pustak hamaaree chaatra-chaatraoon kee liee visheesh upayoogee hai, kyoonki isee parhakar vee svayan anubhav kar sakeengee ki hameen bhavishy meen kya banana hai? Aur usee kee anuruup vee svayan koo dhaalanee va bananee kee ceeshta kareengee. Nishkarshatah yah pustak pratyeek mahila va larakee kee liee pathaneey hai.(In the Indian social fabric, the contribution by women is no less than men. In fact, women have earned greater respect than men. The book contains contributions by women who have made a mark for themselves in as diverse fields as police, army, politics, banking, sports and games. Women like Indira Gandhi, Anne Besant, Mother Teresa, Vijaylakshmi Pandit, Kalpana Chawla, P T Usha, Saina Nehwal, Kiran Bedi, have made everyone proud. The book gives out brief biographies, lives and achievements of these great women; that may be a source of inspiration for generations to come. ) #v&spublishers

51 Rochak Baal Kahaniyan by Dr. Saraswati Bali

SKU: 9789386001931

अगले दिन राजीव क्लास से बाहर ही अपनी मैडम से मिला।
‘‘गुड मॉर्निंग मैम!’’ कहकर वह वहीं खड़ा हो गया।
‘‘गुड मॉर्निंग। बोलो राजीव क्या बात है?’’ मैडम ने पूछा।
‘‘मैम, आपसे एक जरूरी बात पूछनी थी।’’
‘‘हाँ-हाँ, बोलो क्या बात है?’’ मैम ने कहा।
‘‘मैम, हमारे पड़ोस में एक लड़का रहता है। वह बोलने में हकलाता है और थोड़ा मंदबुद्धि भी है। क्या उसे स्कूल में दाखिला मिल सकता है?’’ राजीव ने थोड़ा डरते-घबराते हुए अपनी बात कही।
‘‘हाँ-हाँ, क्यों नहीं। अभी कल ही प्रिंसिपल साहब ने इस बारे में घोषणा की है। राजीव तुम क्लास में चलो। इस विषय में सारी बात विस्तार से पता करके मैं तुम्हें कल बताऊँगी।’’ मैडम ने आश्वासन दिया।
‘‘थैंक यू मैम।’’ कहकर राजीव उत्साहपूर्वक क्लास में चला गया।
इसी संग्रह से
——1——
ये कहानियाँ विशेष तौर पर दस से पंद्रह वर्ष के बच्चों व किशोरों के लिए लिखी गई हैं, जिन्हें बढ़ने की उम्र में किसी दिशा को समझने की जरूरत होती है। आशा है इन कहानियों को पढ़कर बच्चे व किशोर अवश्य अपने लिए कोई सार्थक दिशा ढूँढ़ पाने में समर्थ होंगे।

51 Vigyan Prayog by Shyam Sunder Sharma

SKU: 9789382898856

प्रयोग हमेशा बड़े ही नहीं होते और न ही हमेशा वे सुसज्जित प्रयोगशालाओं में, जिनमें सब प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं, किए जाते हैं। अनेक प्रयोग घरों में भी आसानी से, उपलब्ध सामानों से, किए जा सकते हैं। हम इस पुस्तक में कुछ ऐसे प्रयोग बता रहे हैं, जिन्हें तुम अपने घरों में भी, आसानी से उपलब्ध चीजों की सहायता से, कर सकते हो।
प्रयोगों के बाद उनमें निहित सिद्धांतों को समझाने का भी प्रयत्न किया गया है। आशा है, तुम रुचि लेकर ये प्रयोग करोगे और उनसे कुछ सीखोगे। हो सकता है कि तुममें से कुछ बच्चों को इन प्रयोगों से वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिल जाय। यदि ऐसा हो जाए तो हम सबको बहुत खुशी होगी।

51 Ways To Patience

SKU: Mag-24096

Maanav jeevan mein dhairya aur safalata ka bahut hee gahara rishta hai. Jo log apane man mein sadaiv dhairya banaakar rakhate hain, Ve apane karmon ke ichchhit fal nahin aane par bhee himmat banaye rakhate hain. Saath hee apanee jeet ke liye anavarat prayatnasheel bhee rahate hain. Asaadharan gun dhairy ke kaaran hee manushya vipareet paristhitiyon mein bhee apane prayaason dvaara vipatti se baahar nikal aata hai.
Is pustak mein vyakti ke aatmavikaas mein sahaayak sabase muulyavaan gun dhairy ko apanaane se usake vyaktitv mein hone vaale laabh par gahan charcha kee gaee hain. Yahaan batae gae 51 aasaan gunon ko apanaakar aap bhee jeevan mein apane lakshyon tak pahunch sakate hain. In gunon ko apanaana behad aasaan hai. Lekin isake liye aapamein dhairy ka hona nitaant aavashyak hai. Jeevan mein sabhee ke liye unnatti ka maarg prashast karane vaalee anoothee pustak.(Life moves at a frenetic, fast-forward pace, and that makes patience even harder to practice. Yet, the ability to tolerate delay without getting upset is a must-have quality that contributes to our greater sense of well-being and success in life. Patience creates feelings of peace and calm, as opposed to the anger and frustration that often arises with impatience. And finding a way to be at ease mentally while waiting in a doctor’s office or sitting in a traffic jam can also help us stave off stress-related illnesses, including high blood pressure and autoimmune disease. This book gives you 51 ways to achieve that patience we all long so earnestly. ) #v&spublishers

71 Science Experiments(Hindi)

SKU: Mag-22124

A study of science and scientific theories and laws is almost incomplete without relevant and methodical Experiments. In fact Experiments are an inseparable part of any Scientific Study or Research. In this book, the author has tried to simplify science to the readers, particularly the school going students through easy and interesting experiments. All the experiments given in the book are based on some scientific phenomena or other such as atmospheric pressure high and low temperatures boiling freezing and melting points of solids liquids and gases gravitational force magnetism electricity solubility of substances etc. Thus read each of these fun – filled experiments and carry it out in your homes or schools under the supervision and guidance of your teachers, parents or elders. The language used in the book is simple and all the experiments have been illustrated with relevant diagrams and methodical steps strictly based on scientific facts. So children, grab this book as fast as you can to satisfy your scientific curiosities by performing these incredible experiments and learning science with fun. #v&spublishers

71+10 New Science Activities (Hindi)

SKU: Mag-22144

“Science, as we all know refers to a body of knowledge itself, of the type that can be rationally explained and reliably applied. Science is a unique combination of Theory and Practice. A thorough knowledge of this subject is almost impossible without proper practical demonstrations which are also termed as Scientific Activities or Projects.
In this book, 71+10 Science Activities, the author has taken up the simple facts and principles of Science, such as: Air Force, Pressure, Weight, Emulsification, Osmosis, Gravity and Motion, Rotation, Types of Energy, Vibrations, Good and Bad Conductors of Electricity, Experiments with Magnets, Light and Sound for children, and projected them in a very simple and lucid language for the readers– particularly the school kids who can easily perform these activities at home or school , of course with the help and able guidance of their parents, elders or teachers.
The book is meant for children of all age groups, particularly from 6 to 13, who can perform and experience the thrill of these fun-filled experiments as well as learn the basic principles of Science easily and quickly.
Therefore, this book is a must read for all school kids, especially those from classes, five to nine to learn as well enjoy conducting all the 81 Fascinating Activities listed in the book, each explaining or proving some scientific theory or law.
So go ahead children, enjoy reading, learning and experimenting!
#v&spublishers”

71+10 New Science Project Junior (Hindi)

SKU: Mag-22145

“Science, as we all know refers to a body of knowledge itself, of the type that can be rationally explained and reliably applied. Science is a unique combination of Theory and Practice. A thorough knowledge of this subject is almost impossible without proper practical demonstrations which are also termed as Scientific Experiments or Projects.
In this book, 71+10 New Science Projects (Junior), the author has taken up the simple facts and principles of Science, such as: Air Pressure, Volume and Density, Gravitational Force of the Earth, Surface Area of Solids, Fun experiments with Matchsticks, Water, Glass Bottle, Dishwashing Liquid, Oil, Candle, Balloon, etc., which are easily available for children and projected them in a simple and lucid language for the readers, particularly the school kids who can easily perform these experiments at home or school , of course with the help and guidance of their parents, elders or teachers.
The book is meant for children of all age groups, particularly from 6 to 13, who can perform and experience the thrill of these fun-filled experiments as well as learn the basic principles of Science easily and quickly.
Therefore, this book is a must read for all school kids, especially those from classes, five to nine to learn as well enjoy conducting all the 81 Fascinating Projects listed in the book, each explaining or proving some scientific theory or law.
So go ahead children, enjoy reading, learning and experimenting!
#v&spublishers”

71+10 New Science Projects (Hindi)

SKU: Mag-22148

Do you have a project-assignment fron your physics teacher and do not know where to begin? Or, you have to participate in a Science Fair,and you wish to surprise everyone with a revolutionary chemistry model? Or, you simply wish to experiment with new concepts of physics,electronics,biology and chemistry? This revised book and the free CD contains 71+10 new projects on Physics, Chemistry, Biology and Electronics. The purpose of the book and CD is to ensure simple explanations of these 81 Science Projects done by Secondary and Senior Secondary students. This book will be a useful guide in the preparation of project work for students participating in science exhibitions. At the end, the book features many additional projects to work upon. Highlights: *Making an automatic Electric Alarm. *Making a Railway Signal. *Making an Astronomical Telescope. *Producing electricity from potatoes. *Making the Morse Code. #v&spublishers

80 Din Mein Duniya Ki Sair by Jules Verne

SKU: 9789380183466

अस्सी दिन में दुनिया की सैर—जूल्स वर्न

फिलियास फॉग ने अपनी विश्‍व यात्रा 80 दिनों में पूरी की थी। उन्होंने इसके लिए हर साधन का उपयोग किया—स्टीमर, रेलवे, सामान ढोनेवाली गाड़ी, व्यापारिक जहाज, बर्फ पर चलनेवाली गाड़ी और हाथी इत्यादि।
फॉग ने 80 दिनों में पूरा विश्‍व भ्रमण करने के ठीक 2 दिन बाद शादी कर ली, जो इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। विश्‍वविख्यात कथा-शिल्पी जूल्स वर्न ने इस रोमांचक यात्रा का बड़ा ही मनोरंजक वर्णन किया है। अनेक सभ्यता-संस्कृतियों, स्थान-प्रदेशों एवं नाना वृत्ति-प्रकृति के लोगों का वर्णन बड़ा ही आह्लादकारी है।
विज्ञान कथाओं के महान् लेखक जूल्स वर्न की मनोरंजन से भरपूर अद‍्भुत यात्रा-कथा।