Naye-Naye Business Idea : Naya Bharat by N. Raghuraman
पुस्तक सार
सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल जिंदगी में लॉटरी का खेल खेलने में या बिजनेस की मजबूत नींव रखने में किया जा सकता है। यह पूरी तरह आप पर निर्भर है।
******
अगर आपके पास कोई बिजनेस आइडिया नहीं है तो अपनी आजीविका और कमाई के लिए असंगठित बिजनेस को संगठित बनाइए, जैसे टेलरिंग।
******
यदि आपका हाथ बाजार में माँग की नब्ज पर है तो कोई ‘देसी’ आदमी भी ‘परदेस’ में बड़ा बिजनेस कर सकता है।
******
यदि आप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जानते हैं तो आप लजीज व्यंजन बना सकते हैं, उनका लुत्फ भी उठा सकते हैं और उन्हें स्क्रीन पर दिखाकर भारी पैसा भी कमा सकते हैं।
******
सामाजिक पिरामिड के सबसे निचले हिस्से में रहनेवाली आबादी की पूरी न की गई जरूरतों को ध्यान से देखिए और उसे सेवा देने के लिए अपना नया बिजनेस मॉडल तैयार कीजिए। जरूरी नहीं कि यह हमेशा ही लोन देने का व्यवसाय ही हो।
—इसी पुस्तक से
प्रसिद्ध लाइफ कोच और मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन के ये विचार बिजनेस में सफल होने के गुरुमंत्र हैं। ये आपके नजरिए को बदल देंगे, सोच को नई ऊँचाई देंगे, आपकी जोखिम उठाने की हिम्मत जगाकर, निर्णय-क्षमता को बढ़ाकर आपके बिजनेस को विस्तृत आकाश देंगे।
| Language |
Hindi |
|---|
Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.
