Good Vibes, Good Life by Good Vibes, Good Life

आप जितना हो सकता है, उतना बेहतर इनसान बनने की कोशिश करें।
आप खुद से प्यार करने की कला में पारंगत कैसे हो सकते हैं? आप किस तरह से अपने मन में आनेवाले नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदल सकते हैं? क्या कभी न समाप्त होनेवाली खुशी को प्राप्त कर लेना संभव है?
इस पुस्तक में, इंस्टाग्राम गुरु वेक्स किंग ने इन सभी और ऐसे ही मन में उठनेवाले अन्य अनेक सवालों का जवाब दिया है। वेक्स अपने जीवन की कठिनाइयों से उबरकर आज हजारों युवा लोगों के लिए आशा की किरण बन चुके हैं और अब अपने व्यक्तिगत अनुभव और आंतरिक ज्ञान भंडार से इस पुस्तक के माध्यम से आपको भी प्रेरित करने के लिए प्रस्तुत हैं—
• खुद का ध्यान रखने, जहरीले वातावरण से बाहर निकलने और अपने कल्याण को सर्वोपरि रखने का अभ्यास करें।
• जीवन में आगे बढ़ने के और भी सुनहरे अवसरों को आमंत्रित करने के लिए स्वयं को पीछे धकेलनेवाली मान्यताओं से छुटकारा पाएँ।
• जाँची-परखी तकनीकों का उपयोग कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।
• अपने डर से बाहर आएँ और इस संसार की गति के साथ आगे बढ़ते चले जाएँ।
इस पुस्तक में, वेक्स के व्यावहारिक अनुभव से आप जान पाएँगे कि जब आप अपने सोचने, महसूस करने, बोलने और काम करने के तरीकों में बदलाव करते हैं तो आपकी सकारात्मकता बढ़ती है और आप जीवन में तेजी से बढ़ने लगते हैं।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9789390366149 Categories: , Tag: