Antriksha Mein Barhate Kadam by Rakesh Shukla , Kali Shankar

अंतरिक्ष अन्वेषण मानव की जिज्ञासाओं को शांत करने, ज्ञानार्जन करने तथा ब्रह्मांड की अधिकाधिक जानकारी प्राप्‍त करने का सबसे सशक्‍त माध्यम है। अंतरिक्ष युग के प्रथम पचास वर्षों में अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में मानव ने अच्छीड़खासी प्रगति की है। आज हमें पता चल चुका है कि कई करोड़ आकाशगंगाएँ हमारे ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं। अंतरिक्ष अन्वेषण कार्य आज भी निरंतर जारी है।
अंतरिक्ष अन्वेषण के कार्यों से मानव अनेक क्षेत्रों—कंप्यूटर, संचार, परिवहन, चिकित्सा, घरेलू उत्पाद इत्यादि में लाभान्वित हुआ है। अंतरिक्ष यात्रा एक अत्यंत साहसिक कार्य है। इसकी प्रगति में महान् अंतरिक्ष यात्रियों के साहस और शौर्य ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रस्तुत पुस्तक ‘अंतरिक्ष में बढ़ते कदम’ अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में हुई और हो रही अभूतपूर्व प्रगति से परिचय कराती है। इसके अध्ययन से शोधार्थी, विद्यार्थी ही नहीं, जनसामान्य भी समान रूप से लाभान्वित होंगे।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9788177210897 Categories: , Tag: