Doordarshi Bharat Ka Swaroop by Engineer Arun Kumar Jain
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से भारत की बागडोर सँभाली है, तब से पूरे देश में इस बात की चर्चा है कि उनके आने के बाद देश में क्या बदलाव आया है? शासन-प्रशासन में कितना परिवर्तन देखने को मिल रहा है तथा लोगों की मानसिकता में किस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है? यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ विश्लेषण किया जाए तो निस्संदेह यह कहा जा सकता है कि पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों में भरोसा जगाया है। अब लोगों को लगने लगा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विश्वगुरु का दर्जा पुनः प्राप्त कर सकता है। जितनी भी जन-कल्याणकारी योजनाएँ लागू हो रही हैं, वे जाति-धर्म एवं क्षेत्रीयता की भावनाओं से ऊपर उठकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लिए संकल्पित हैं।
सशक्त-सबल-समर्थ भारत का स्वप्न साकार करने को संकल्पित शासन-प्रणाली का व्यावहारिक स्वरूप प्रस्तुत करती एक पठनीय पुस्तक।
‘‘पहले हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न Coloured था, फिर हमारे 11 अशोक रोड मुख्यालय के सचिव अरुण जैन, जो इंजीनियर हैं, वो भी नया-नया अच्छा सोचते हैं, उन्होंने मुझे सुझाया कि हमें Colour Symbol से बाहर आना चाहिए। हमारा चुनाव चिह्न सिंपल ब्लैक एवं व्हाइट होना चाहिए। हमने चुनाव आयोग को लिखा और उन्होंने मान्यता दी। एक बात तो ये है और इसका Credit देना है तो मैं इसका सारा श्रेय अरुण जैन को दूँगा।’’
—नरेंद्र मोदी
| Language |
Hindi |
|---|
Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.
