Chauthi Audhyogik Kranti by Klaus Schwab

हम चौथी औद्योगिक क्रांति के मुहाने पर पहुँच चुके हैं; और यह अब तक के ज्ञात-अज्ञात इतिहास से बिल्कुल अलग तरह की होगी।
भौतिक, डिजिटल और जीव-विज्ञानी विश्व में नई तकनीक के तौर पर चर्चित चौथी औद्योगिक क्रांति हर क्षेत्र, अर्थव्यवस्था और उद्योग पर अपना असर डालेगी और ऐसा करने की इसकी गति अप्रत्याशित होगी। अब तक की उपलब्धि पर गौर करें तो स्टील से 200 गुना मजबूत नैनोमैटीरियल तैयार किया जा चुका है, जो कि इनसान के बालों से दस लाख गुना बारीक भी है। इसके अलावा, 3डी प्रिंटर से तैयार लीवर का प्रत्यारोपण भी किया जा चुका है। सोचिए, ये सब फिलहाल शुरुआती मामले हैं।
चौथी औद्योगिक क्रांति में विश्व-प्रसिद्ध अर्थशास्त्री क्लॉस श्वाब, जो कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं, ने इस क्रांति की राह प्रशस्त करनेवाली महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को उभारा है; सरकारों, समाज और लोगों पर इसके व्यापक प्रभावों पर चर्चा की है और सभी के बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए आक्रामक विचारों को आगे बढ़ाया है।
उत्तम रहन-सहन और उन्नत जीवन का मार्ग प्रशस्त करनेवाली चौथी औद्योगिक क्रांति का दिग्दर्शन करानेवाली पुस्तक।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9789352664696 Categories: , Tag: