Secrets Of Sales by Suresh Mohan Semwal

सेल्स और मार्केटिंग एक कला है। इसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व, बोलचाल, व्यवहार-कुशलता, हाव-भाव, मानवीय गुण और अपने उत्पाद की पूरी जानकारी जैसे गुणों का समावेश होता है। दरअसल एक अच्छा सेल्समैन अपने इन गुणों द्वारा अपने उत्पाद को ग्राहक के समक्ष इस कुशलता से प्रस्तुत करता है कि उपभोक्ता उसे लेने से इनकार कर ही नहीं पाता।
एक अच्छे सेल्समैन में उपर्युक्त सभी गुणों का समावेश होना तो अनिवार्य है, साथ ही वह मिलनसार हो, धैर्यवान् हो, सहयोगी हो, बोलने से ज्यादा सुनने की क्षमता रखता हो। ये सभी गुण किसी सेल्समैन को उपयोगी मानव-संसाधन बनाते हैं।
अपने पेशे के अनुरूप स्वयं को एक सफल सेल्स-पर्सन कैसे बनाएँ, यह सिखानेवाली अपनी तरह की एक उपयोगी पुस्तक, जो आपको उन रहस्यों तक पहँुचाएगी, जिन्हें कहते हैं—सेल्स के सीक्रेट्स।
सेल्स के गुरुमंत्र सिखाकर कॅरियर की बुलंदियों को छूने का मार्ग प्रशस्त करती प्रेक्टिकल हैंडबुक।

Language

Hindi

Kindly Register and Login to Lucknow Digital Library. Only Registered Users can Access the Content of Lucknow Digital Library.

SKU: 9789386001504 Categories: , Tag: